उदय सर्वोदय
रांची: झारखंड में 51 नए पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इस प्रकारराज्य में अब तक 230 पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
राज्य पुलिसमुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि प्रदेश में अब तक कुल 230 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी कोरोना पॉजिटिवपाये गये हैं। इनमें पुलिस उपाधीक्षक स्तर के दो पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक स्तर के छह पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 25 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के 34 पदाधिकारी एवं आशु सहायक अवर निरीक्षक स्तर के दोपदाधिकारी, 24 हवलदार,122 आरक्षी/चालक, छह चतुर्थवर्गीय कर्मचारी एवं नौ गृहरक्षकसंक्रमित हैं। हालांकि, इन 230 संक्रमितों में से 11 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
पुलिस मुख्यालयने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही उन्हें कोरोना वायरसके खिलाफ आवश्यक सावधानी बरतने का आवश्यक निर्देश जारी किया हैं। पुलिसकर्मियों कोसामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने,सैनिटाइजर का उपयोग करने के साथ ही सभी आवश्यकसावधानी बरतने तथा आरोपियों को जेल ले जाते समय पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने के लिएकहा गया है।