Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    आरआईएनएल को मिली वित्तीय मदद, केंद्र सरकार ने दिए 1,650 करोड़
    कॉर्पोरेट

    आरआईएनएल को मिली वित्तीय मदद, केंद्र सरकार ने दिए 1,650 करोड़

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) को केंद्र सरकार ने 1,650 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह मदद कंपनी के वित्तीय और परिचालन संकटों को दूर करने के लिए की गई है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित इस कंपनी का इस्पात उत्पादन संयंत्र 75 लाख टन की क्षमता वाला है, लेकिन हाल के वर्षों में यह विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है।

    इसे भी पढ़ें ⇒IRCTC ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए

    केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने इस कंपनी को समर्थन देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 19 सितंबर 2024 को सरकार ने आरआईएनएल में 500 करोड़ रुपये की इक्विटी मदद दी, जबकि 27 सितंबर को इसे 1,140 करोड़ रुपये का कार्यशील पूंजी ऋण (वर्किंग कैपिटल लोन) प्रदान किया गया। इस्पात मंत्रालय ने एक नोट में कहा कि सरकार आरआईएनएल को चालू हालत में बनाए रखने के लिए कई उपाय कर रही है।

    सरकार ने इस संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सहायक कंपनी एसबीआईकैप्स से आरआईएनएल की वित्तीय स्थिति पर एक रिपोर्ट तैयार करने का भी आदेश दिया है। इस रिपोर्ट में आरआईएनएल की गंभीर वित्तीय चुनौतियों का उल्लेख किया गया है, और इसे सुलझाने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा की जा रही है।

    आरआईएनएल की समस्याओं में से एक है, इसके तीन में से दो ब्लास्ट फर्नेस का 2028 तक बंद होना। इस स्थिति के कारण कंपनी पर कुल कर्ज बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    #Corporate News #Economic Crisis #Financial Aid #financial challenges #government support #Indian Economy #Ministry of Steel #public sector #RINL #steel industries #steel production #Visakhapatnam #Working Capital Loan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    आरईसी को सभी सरकारी क्षेत्र की कंपनियों (सीपीएसई) में लाभ के हिसाब से मिला 5वां स्थान

    January 9, 2026

    47वें ऑल इंडिया पीआर कॉन्फ्रेंस में आरईसी को मिले दो अवॉर्ड

    December 29, 2025

    इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) की दूसरी बैठक संपन्न

    December 19, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.