Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में सूफीवाद और भक्ति की आध्यात्मिक परंपराओं का जश्न
    शिक्षा

    आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में सूफीवाद और भक्ति की आध्यात्मिक परंपराओं का जश्न

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Atma Ram Sanatan Dharma College
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 13 फ़रवरी ( प्रेस विज्ञप्ति), आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की इतिहास सोसायटी, दास्तान ने 13 और 14 फरवरी 2025 को अपने वार्षिक उत्सव, क्लियो कॉलिंग 2025: रूहानियत का सफलतापूर्वक आयोजन किया। रहस्यवाद की थीम पर केंद्रित इस उत्सव में सूफीवाद और भक्ति की आध्यात्मिक परंपराओं का जश्न मनाया गया।
    उत्सव के पहले दिन पद्मश्री प्रो. अख्तरुल वासे ने “सूफीवाद – उत्पत्ति, इतिहास, विरासत और प्रासंगिकता” पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। प्रो. सूफियों के गुणों पर चर्चा की, और तसव्वुफ़ और इस्लाम के साझा मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रोफ़ेसर वासे ने कहा कि भारत में आप को हर प्रकार के मौसम फूल धर्म लोग और परंपराएं मिलती हैं। भारत की विविधता ही भारत को पूरी दुनिया से अलग बनाती है। बाद में उन्हों ने विद्यार्थियों के मन में उठने वाले प्रश्नों के उत्तर दिए और कहा कि केवल एक ओर के वक्तव्य से कुछ नहीं होता। एक टीचर होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं संवाद करूं और विषय से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दूं। उन्होंने भारत में सूफ़ी परंपरा के साथ साथ भक्ति की आध्यात्मिक परंपरा पर भी प्रकाश डाला। व्याख्यान के बाद भी अध्यापक तथा विद्यार्थी प्रोफ़ेसर वासे को घेरे रहे और उनके विचारों पर चर्चा करते रहे।
    प्राचार्य प्रो. ज्ञानतोष कुमार झा ने वरिष्ठ संकाय और छात्रों के साथ प्रोफ़ेसर अख्तरूल वासे का स्वागत करते हुए शिक्षा जगत में ऐसे विषयों की खोज के महत्व पर जोर दिया।
    रूहानियत की अगली कड़ी में तरंगिनी के सहयोग से संध्या में एक शानदार मुशायरा हुआ जिस में प्रोफ़ेसर रहमान मुसव्विर, प्रोफ़ेसर इफ़्त ज़र्रीन, शाहिद अंजुम और अमरोहा से आए डॉक्टर नासिर अमरोहवी ने श्रोताओं को अपनी शायरी के जादू में जकड़ लिया।
    दूसरे दिन रूहानियत में “मुसाबिका” (क्विज़ प्रतियोगिता), “मुज़ाक्रा” (द्विभाषी वाद-विवाद) और “तस्वीर मेनिया” (पोस्टर-मेकिंग) जैसे रोमांचक कार्यक्रम हुए। 200 से अधिक प्रतिभागियों के साथ क्लियो कॉलिंग 2025 एक शानदार सफलता थी जो रहस्यवाद की दुनिया में एक अनूठा और समृद्ध अनुभव प्रदान करती है। यह उत्सव रहस्यवाद के कालातीत सार की जीवंत खोज थी जिसने सभी पर एक अमिट छाप छोड़ी।

    #Atma Ram Sanatan Dharma College #college #DU #New Delhi #students
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    September 30, 2026

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026

    पत्रकार से लीगल मंच तक ! मुन्ने भारती बने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र

    April 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.