मुंबई, ब्यूरो | आरे कॉलोनी में मेट्रो प्रोजेक्ट के चलटे कटने वाले पेड़ों के खिलाफ वहां की जनता ने बहुत जोरदार प्रदशन किया। प्रदर्शन इतना दमदार था कि पुलिस को 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना पड़ा, तब जाकर मामला थोडा शांत हो सका। प्रदर्शन के कारण पुलिस ने आरे कॉलोनी की सभी सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए हैं तथा साथ ही वहां सभी का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया है।इस मामले में मुम्बई की जानी मानी दिग्गज हस्तियों के साथ साथ राज ठाकरे ने भी इसका जमकर विरोध किया है। आये दिन लोग मेट्रो रेल की साईट पर जा कर प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। इसके कारण वहां जगह जगह पुलिस के बैरिकेड भी लगाए गये हैं। आरे कॉलोनी की सड़कों पर पुलिस तैनात हो चुकी है। कॉलोनी में 3 किलोमीटर तक का इलाका मुंबई पुलिस के द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहां सबका आना जाना बंद हो चुका है। यहाँ तक कि मीडियाकर्मियों को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी गयी है। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा का गठबंधन है, इसके बावजूद राज ठाकरे ने इस से हटकर, पेड़ों के कटान का जमकर विरोध किया। उनका कहना है कि सरकार को पर्यावरण के मुद्दे पर एकमत होना चाहिए। आपको बता दें कि लोगों का विरोध मेट्रो ट्रेन के लिए नहीं है बल्कि मेट्रो की सुविधाओं के चलते कटने वाले ज्यादा पेड़ों की संख्या के खिलाफ है। वे चाहते हैं कि पर्यावरण को ज्यादा हानि ना पहुंचाई जाए, वहां भी बहुत सारे बेजुबान प्राणी रहते हैं।
मुंबई में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जनता ने किया मेट्रो साईट पर प्रदर्शन
Uday Sarvodaya | 5 Oct 2019 8:24 AM GMT
X
X
Updated : 5 Oct 2019 8:24 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire