पुणे, ब्यूरो | आज के दौर में समय बचाने के लिए लोग ज्यादातर फ़ूड डिलीवरी एप के जरिये खाना मंगा रहे हैं। इस से काफी लोगों का खाना बनाने तथा बर्तन धोने जैसे कामों में लगने वाला समय बाख जाता है। तो कुल मिलाकर ये फ़ूड डिलीवरी एप जनता कि सुविधा के लिए बनाये गये हैं। अब अगर ऐसे में समय बचाने की जगह आपका भारी नुकसान हो गया तो फिर क्या होगा। ऐसा ही एक मामला पुणे की कार्वे रोड से सामने आया है। कार्वे रोड पर रहने वाली वंदना शाह ने एक फ़ूड डिलीवरी एप zomato से खाना आर्डर किया। अब समय के अनुसार आर्डर भी पहुँच गया। जिस समय डिलीवरी बॉय तुषार आया तो उस समय वन्दना घर के अन्दर थी और उनका पालतू कुत्ता बाहर घूम रहा था। लेकिन जब वंदना बाहर आयी तो डिलीवरी बॉय के जाते ही कुत्ता भी गायब हो गया। इसके बाद वंदना ने जब अपना CCTV फुटेज देखा तो पता लगा कि डिलीवरी बॉय तुषार कुत्ते को उठा कर ले गया है।वंदना ने इस मामले की तुरंत पुलिस में शिकायत की। वंदना के कहे अनुसार जब डिलीवरी बॉय से पुछ ताछ की गयी तो उसने भी तुरंत क़ुबूल कर दिया। उसने खा कि उसने ही कुत्ते को उठाया है और वो उसे अपने गाँव भेजने वाला है। इस बात ने सोशियल मीडिया पर भी बहुत धूम मचा रखी है। अब ऐसे में फ़ूड डिलीवरी कंपनी खुद की बदनामी तो होने नहीं देगी। तो Zomato की ओर से महिला को सन्देशा आया है कि हम आपसे जल्दी ही मिलकर इस मामले को सुलझाएंगे, उनका कहना है कि ये बिलकुल भी बर्दास्त के बाहर है। आपको बता दें कि वंदना का Zomato के खिलाफ किया गया tweet सोशियल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। Zomato इसका बहुत बुरा अंजाम भुगतना पद सकता है।
एक महिला ने zomato आर्डर की चुकाई बड़ी दर्दनाक कीमत
Uday Sarvodaya | 9 Oct 2019 2:03 PM GMT
X
X
Updated : 9 Oct 2019 2:03 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire