मध्य-प्रदेश, ब्यूरो | मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महाकालेश्वर टोल प्लाज़ा है यहां दो लोगों की टोल कर्मचारी से टोल चार्ज को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद दोनों आदमी टोल बूथ के अंदर घुस गए और कर्मचारी पर लात घूंसों से हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें सफेद शर्ट पहने एक आदमी टोल कर्मी को लातों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सब इंस्पेक्टर निधि मित्तल ने बताया-महाकालेश्वर टोल प्लाज़ा पर दो लोगों ने टोल कर्मचारी के साथ मारपीट की है। एक आरोपी का नाम नरेंद्र सिंह पवार है, जबकि दूसरे का नाम शेखर सिंह पवार है। दोनों की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी ये नहीं पता चल पाया है कि ये दोनों आदमी कौन हैं। लेकिन हमने केस रजिस्टर कर लिया है और हम इनकी तलाश कर रहे हैं।नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है। पूरे देश भर से चालान कटने की खबरें आ रही हैं। कहीं 60 हजार का चालान कट रहा है तो कहीं 70 हजार का। जिसका असर भी सड़क पर देखने को मिल रहा है। चीजें बदली हैं, लेकिन टोल प्लाजा पर गुंडई और जबरदस्ती करने, रौब झाड़ने और बिना टोल दिए निकल जाने में कोई बदलाव नहीं आया है। ऐसी ही एक घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो लोग टोल कर्मी पर लात-घूंसों की बारिश करते नजर आ रहे हैं।
टोल नाके पर एक कर्मचारी की बेरहमी से हुई पिटाई
Uday Sarvodaya | 9 Sep 2019 9:01 AM GMT
X
X
Updated : 9 Sep 2019 9:01 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire