नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की फंडिंग पर फिर से सवाल खड़ा हो सकता है। एक स्टिंग में डल खालसा के एक सदस्य ने आप को फंडिंग करने का दावा किया है। उसके अनुसार उसने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आप को एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया। गुरुचरण सिंह स्टिंग (एक अंग्रेजी चैनल द्वारा चलाए गए) में यह बोलता हुआ दिख रहा है कि उसने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आप के लिए प्रचार किया था और उसकी फंडिंग की थी। बाद में फिर से जब गुरुचरण सिंह ने पूछा गया कि आपने स्टिंग में ऐसा बोला है। इस पर उसने कहा कि हां, उसने आप का इस्तेमाल किया। हम चुनावी व्यवस्था में खामियों को उजागर करना चाहते थे। आप किसी काम की पार्टी नहीं है। वह अपना वजूद खो चुकी है। बार-बार गुरुचरण सिंह यह कहता रहा कि फंडिंग की बात से वह डिनाइ नहीं कर रहा है। हमने उसका इस्तेमाल किया।
Updated : 4 Oct 2018 10:18 AM GMT
Next Story