लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टियों का महागठबंधन में स्वागत है। अगर नीतीश कुमार आना चाहते हैं, तो उनका भी स्वागत है। हालांकि, तेजस्वी यादव कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कुमार की अब महागठबंधन में एंट्री नहीं होगी।घंटे भर के बहस के बाद सरोगेसी विधेयक पारितराजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रांची में पार्टी के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे मानसिक तनाव से नहीं गुजर रहे हैं। उन्होंने खुद को कृष्ण और अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन बताते हुए कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार आना चाहते हैं, तो स्वागत है। तेज प्रताप रांची अपने पिता लालू यादव से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद यह साबित हो गया है कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है। तेज प्रताप ने कहा कि कोई भी पार्टी जो धर्मनिरपेक्ष हो, उसका महागठबंधन में स्वागत है। अगर नीतीश कुमार भी महागठबंधन में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। ।तेज प्रताप ने झारखंड में गैर-भाजपा दलों को एकजुट कर बड़ा कार्यक्रम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। यहां बात-बात पर हत्याएं होती हैं। अपने गायब रहने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि वे वृंदावन गए थे। कृष्ण नगरी से सुदर्शन चक्र लेना है, जिससे दुश्मनों का विनाश किया जा सके। उन्होंने कहा कि कृष्ण की आवश्यकता कुरुक्षेत्र में है।
अगर नीतीश कुमार आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत- तेज प्रताप
Uday Sarvodaya | 20 Dec 2018 8:47 AM GMT
X
X
Updated : 20 Dec 2018 8:47 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire