उदय सर्वोदय
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले केछत्तरपुर थाना क्षेत्र में सुल्तानी घाटी के समीप मंगलवार देर रात पुलिस को बिहारके एक युवक का गोली लगा हुआ शव मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव राजमार्ग पर एककार में था। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान मिले इस शव पर गोली लगने का जख्म है।
मृतक की पहचानबिहार में औरंगाबाद जिले के नबीनगर थानान्तर्गत रामनगर गांव के निवासी राहुल कुमारके रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीशम्भु कुमार सिंह ने बताया कि आशंका है कि अपहरण के बाद युवक की हत्या कर दी गयीहै। मामले की छानबीन जारी है, उसके परिवार कोसूचित कर दिया गया है।
सिंह ने बताया किशव को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Updated : 30 Sep 2020 1:17 PM GMT
Next Story