नई दिल्ली। डोकलाम विवाद के बाद चीन की अब एेसी नई करतूत सामने आई है जिसने भारत के लिए टेंशन बढ़ा दी है। ताजा जानकारी के अनुसार चीन द्वारा तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीआरए) में ल्हासा के गोंगर एयरपोर्ट पर अपने सैनिकों के लिए अंडरग्राउंड बम प्रूफ शेल्टर (बंकर) बनाए गए हैं जो भारत के लिए चिंता का विषय है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोंगर एयरपोर्ट की दूरी नई दिल्ली से मात्र 1,350 किलोमीटर है। सुरक्षा से जुड़े तीन अधिकारियों ने दावा किया कि पहले इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल क्षेत्रीय संपर्कों को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन, अब इसे पूरी तरह से सैन्य छावनी के रूप में तबदील किया जा रहा है।
Updated : 3 Oct 2018 10:19 AM GMT
Next Story