नई दिल्ली-मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर चला रहा संस्पेंस अब समाप्त हो गया हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ही पिछले दो दिनों से चल रहा सस्पेंस अब समाप्त हो गया है। शाम 6 बजे भोपाल में विधायक दल की बैठक होने वाली है।अब पता लग गया कि असली फेंकू कौन? : शत्रुघ्न सिन्हाविधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री की रेस में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। इससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में चल रही खींचतान के बीच राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं की राय ले रही है तथा नामों की जल्द ही घोषणा करेगी। विदित हो कि कमलनाथ ने मध्यप्रदेश का अध्यक्ष पद संभाल कर तेजी से अभियान चलाया और सत्ता में कांग्रेस को लौटाया है।राहुल गांधी तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री का आज करेंगे ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे कमलनाथ!
Uday Sarvodaya | 13 Dec 2018 10:36 AM GMT
X
X
Updated : 13 Dec 2018 10:36 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire