राज्य ब्यूरो
रांची: वेल्लूर (काटपाडी) से श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार (8 मई) को हटिया स्टेशन पहुंची। इस स्पेशल ट्रेन से 1200 से ज्यादा यात्री हटिया पहुंचे, जिनमें प्रवासी मजदूर और मरीज शामिल थे। हटिया स्टेशन पहुंचने पर सभी यात्रियों का गुलाब देकर स्वागत किया गया।
मरीजों के लिए एंबुलेंस और व्हील चेयर की व्यवस्था
स्पेशल ट्रेन से वेल्लोरसे हटिया पहुंचे लोगों में मरीज भी थे। इन मरीजों की सुविधा के लिए रांची जिलाप्रशासन की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। साथ ही वैसे मरीज, जो चल पाने मेंअसमर्थ थे, उनके लिए व्हीलचेयर काभी इंतजाम किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए वॉलिंटियर्स ऐसेमरीजों को व्हीलचेयर के माध्यम से एंबुलेंस तक पहुंचा रहे थे।
57 बसों से मज़दूर अपने जिले हुए रवाना
स्पेशल ट्रेन सेहटिया पहुंचे प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए रांची जिला प्रशासन द्वाराबसों की भी व्यवस्था की गई थी। वापस लौटे प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग के बादउन्हें संबंधित जिले के बसों में बैठाकर उनके घरों के लिए रवाना किया गया। प्रवासीमजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 57 बसों की व्यवस्थाकी गई थी।
उपायुक्त रांची व्यवस्था की कर रहे थे निगरानी
श्रमिक स्पेशलट्रेन से वापस झारखंड आने वाले लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्थाका रांची उपायुक्त राय महिमापत रे हटिया रेलवे स्टेशन पर पल-पल जायजा ले रहे थे।सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर मजदूरों को बसों और एंबुलेंस तक पहुंचाने की वहबारीकी से निगरानी कर रहे थे।
लोग बोले, बहुत अच्छी व्यवस्था है
श्रमिक स्पेशलट्रेन से हटिया पहुंचे लोगों ने जिला प्रशासन रांची द्वारा स्टेशन पर की गईव्यवस्था की सराहना की। उन्होंने सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें किसी तरहकी कोई समस्या नहीं, हमें वापस लाने के लिए जो व्यवस्था की गई उसकेलिए हम आभारी हैं।