नई दिल्ली-दिल्ली सिविल डिफेंस संघर्ष मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का समूह दिल्ली भाजपा कार्यालय में मिलने पहुंचा। भगवान महावीर अस्पताल जो कि दिल्ली सरकार के अधीनस्थ है उसमें कार्यरत 60 लोग सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे जिन्हें दिल्ली सरकार ने बिना किसी सूचना व नोटिस के नौकरी से निकालकर उन्हें बेरोजगार कर दिया और अपने जानकार नये ठेकेदार को ठेका देकर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया। निकाले गये कर्मचारियों में 5 विधवा महिलायें भी हैं, परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी इन्हीं पर है। दिल्ली सरकार के इस अनैतिक फैसले के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया एवं मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष श्री विशाल मल्होत्रा, महामंत्री श्री प्रवीण लाकड़ा एवं श्री सतीश कुमार प्रमुख थे।राजेश भाटिया ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर कहा कि हम आपको इस बात का विश्वास दिलाना चाहते हैं कि आपके ऊपर आये इस संकट की घड़ी में दिल्ली भाजपा आपके साथ खड़ी है। दिल्ली सरकार के इस अन्यायपूर्ण फैसले से मुख्यमंत्री केजरीवाल के संवेदनहीन मानसिकता का परिचय होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी वायदों में दिल्ली में रोजगार देने की बात कही थी लेकिन साढ़े तीन वर्षों में वे रोजगार तो नहीं दे पाये लेकिन कार्यरत कर्मचारियों से उनके दो जून की रोटी छीनने का कार्य वह बखूबी कर रहे हैं।
Home > राज्यवार > दिल्ली > दिल्ली सिविल डिफेंस संघर्ष मोर्चा के सभी 60 कर्मचारियों को तुरन्त बहाल किया जाये-भाजपा
दिल्ली सिविल डिफेंस संघर्ष मोर्चा के सभी 60 कर्मचारियों को तुरन्त बहाल किया जाये-भाजपा
Uday Sarvodaya | 29 Nov 2018 3:58 AM GMT
X
X
Updated : 29 Nov 2018 3:58 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire