नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में अहम पद संभालने वाली दिव्या स्पंदना को लेकर बड़ी खबर है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि दिव्या को अब पार्टी में इस पद की बजाय किसी और महत्वपूर्ण पद पर पोस्टिंग मिल रही है। अब वो पद क्या है इसको लेकर पता नहीं चला है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक दिव्या के इस्तीफे की खबर की पुष्टि नहीं की है और न ही आधिकारिक घोषणा। दिव्या, स्पंदना तमिल, तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दिव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कई बार उनकी सक्रियता उनके लिए मुसीबत भी खड़ी करती है। पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर स्पंदना के खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये प्राथमिकी विवेकखंड निवासी अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तहरीर पर दर्ज हुई है। सूत्रों के मुताबिक इसी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।
Home > राज्यवार > दिल्ली > विवादों में रही हैं दिव्या कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना ने दिया इस्तीफा
विवादों में रही हैं दिव्या कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना ने दिया इस्तीफा
Uday Sarvodaya | 3 Oct 2018 10:29 AM GMT
X
X
Updated : 3 Oct 2018 10:29 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire