मध्यप्रदेश, ब्यूरो | आजकल गणेश भगवान् जी के भक्तों का उत्सव चल रहा है। जिसके कारण लोग जगह-जगह पर डीजे बजाकर गणेश भगवान के भजनों पर झूमते हैं। कुछ तो इसमें भी शराब या नशा कर के पहुंचे होते हैं। जिसका अंजाम या तो उनकी पिटाई या फिर किसी प्रकार कि कोई अनहोनी होता है। ऐसे में एक जगह डीजे पर नागिन धुन बज रही थी। सभी लोग डांस कर रहे थे। तभी एक युवक बीच में आ कर उतावला होकर डांस करने लगा। खूब उछलने लगा और उछलते उछलते सर के बल नीचे गिर गया। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा, और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।
दरअसल मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कटिया गांव का है। भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान लोग नाचने-गाने में मस्त थे। पंडाल के अंदर डीजे पर नागिन डांस की धुन बजाई गई। एक युवक साड़ी पहनकर स्टेज पर डांस करने लगा। एक अन्य युवक गुरुचरण ठाकुर सपेरा बन कर रुमाल को बीन बनाकर नाचने लगा। डांस करते-करते गुरुचरण सिर के बल जमीन पर गिर गया। फिर नहीं उठा। एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश हुई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गणेश प्रतिमा विसर्जन का पर्व मातम में बदल गया। युवक की अचानक हुई मौत से हर तरफ सन्नाटा छा गया।