महाराष्ट्र, ब्यूरो | महाराष्ट्र में रविवार की रात भाजपा के नेता रवींद्र खरात अपने पूरे परिवार के साथ घर में थे। कुछ ही समय में आरोपी हथियारों के साथ घर में दाखिल हुए। दाखिल होते ही उन्होंने ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू की और अपना काम होते ही वहां से फरार हो गये। ताज्जुब की बात तो ये है कि आरोपी फरार इसलिए नहीं हुए कि उनको पुलिस से बचना था, वो खुद पुलिस के पास सरेंडर करने चले गये थे। आपको बता दें कि 55 वर्ष के रविन्द्र खरात उनके तीन पारिवारिक सदस्य और उनके बेटे के मित्रों को आरोपियों ने घर में घुसकर मार दिया। पुलिस का कहना है कि मृतकों में कुछ पर गोली से तथा कुछ के ऊपर चाक़ू से वार किया गया है। तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।आरोपियों के हथियार बरामद हो चुके हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में लेकर जा ही रहे थे, लेकिन तब तक कोई भी नहीं बच पाया। पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने इस कारनामे के लिए छुरी, पिस्टल और पत्थर जैसे हत्यारों का इस्तेमाल किया है। आरोपियों ने हमले की वजह मृतक परिवार के साथ चल रही आपसी लड़ाई को बताया। पूछताछ अभी भी जारी है।
महाराष्ट्र में पांच राजनैतिक नेताओं की ह्त्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Uday Sarvodaya | 7 Oct 2019 6:15 AM GMT
X
X
Updated : 7 Oct 2019 6:15 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire