गोवा, ब्यूरो | आजकल सड़कों वाहनों की रफ़्तार इतनी तेज हो चुकी है जी वहां वाले लोगों के साथ साथ सड़क पर पैदल चलते मुसाफिर भी सुरक्षित नहीं हैं। लोग तेज रफ़्तार में चल कर खुद की जिन्दगी जोखिम डालकर दूसरों की जान का ख़तरा भी बन जाते हैं। अक्सर इनकी वजह से होने वाली दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में एक अनोखी घटना सामने आई है। मामला पूरा जानने के बाद आपकी नज़र में गोवा के सीएम सावंत के लिए इज्जत बढ़ जायेगी। सोशियल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ है जिसमे गोवा के सीएम अचानक से सड़क पर अपने काफिले को रोकते हुए एक दुर्घटनाग्रस्त युवती की मदद कर रहे हैं। आपको बता दें कि सिएम प्रमोद सावंत राजनेता होने से पहले एक डॉक्टर हैं। दुर्घटनास्थल पर उन्हें उनके डॉक्टर होने का फर्ज याद आ गया और उन्होने ये कारनामा कर दिखाया।दरअसल गोवा में एक जुआरी ब्रिज है जहाँ से गोवा के मुख्यमंत्री सावंत का काफिला गुजर रहा था। अचानक सीएम सावंत की नजर पुल पर किनारे गिरी हुई युवती के ऊपर पड़ी। वह युएती एक्सीडेंट के कारण गिर गयी थी। अब मुख्यमंत्री सावंत राजनेता होने से पहले एक डॉक्टर हैं। ये सब देखकर उन्हें तुरंत अपने डॉक्टर का फर्ज याद आ गया, जिसके चलते उन्होंने अपना पूरा काफिला जुआरी पुल पर ही रोक दिया। उन्होंने गाड़ी से उतरते ही लड़की के पास जा कर उनका हाल पूछा। हाल जान लेने के बाद वे उस युवती को अपनी ही गाडी से हॉस्पिटल तक छोड़ आये। अक्सर जब भी ऐसा कोई काफिला गुजरता है तो गाड़ियों का रुकना नामुमकिन जैसा होता है। अब ये तो फिर भी मुख्यमंत्री का काफिला था। मुख्यमंत्री सावंत के इस कारनामे का कई सारे लोगो ने विडियो भी बनाया और जो कि सोशियल मीडिया पर जैम कर वायरल हो रहा है । ऐसे में गोवा मुख्यमंत्री की इज्जत वहां के लोगों की नज़रों में और बढ़ गयी। अब ये तो आम बात है कि यदि कोई अपना ओहदा भूलकर इन्सानियत दिखा दे तो इज्जत बढ़ेगी ही। आपको बता दें कि जुआरी पुल गोवा की सबसे व्यस्त जगहों में से एक माना जाता है। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का काफिला उसी पुल से गुजरते हुए डाबोलिम एयरपोर्ट से पड़णी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सीएम सावंत की नज़र उस युवती पर पड़ी।
Home > राज्यवार > घायल लड़की को देख गोवा के मुख्यमंत्री ने रोका अपना काफिला, निभाया अपने डॉक्टर होने का फर्ज
घायल लड़की को देख गोवा के मुख्यमंत्री ने रोका अपना काफिला, निभाया अपने डॉक्टर होने का फर्ज
Uday Sarvodaya | 6 Oct 2019 7:08 AM GMT
X
X
Updated : 6 Oct 2019 7:08 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire