छत्तीसगढ़, ब्यूरो | जाको रखे साइयां मार सके ना कोई। वो कहते हैं ना जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वो खुद ही उसमें गिर जाता है और हमारे देश में तो टाइम टाइम ये कहावत सच साबित होती रहती है।आज एक बार फिर से ये कहावत हमारे ही देश में सच हुई है। दरअसल बात ऐसी है किछत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों का होना बहुत ही आम बात मानी जाती है। तो आज एक नक्सली , फौजियों के लिए गड्ढा खोद रहा था और खुद ही अपने खोदे गड्ढे में गिर गया। इसके बाद भारतीय जवानों ने ही उसकी जान बचाई और उसका उपचार कर उसे हिरासत में ले लिया।गड्ढा खोदने वाला युवक भीमा उस वक्त घायल हुआ, जब वो जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये अन्य नक्सलियों के साथ स्पाइक होल बना रहा था। इस दौरान वो खुद ही स्पाईक होल में गिर गया और भीमा के गड्ढे में गिरने के बाद उसके साथी उसे छोड़कर भाग गए। नागलगुड़ा में गश्त के दौरान जवानों को जब इस बात की जानकारी मिली तो जवान उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जवानों ने एक चारपाई को बांस से बांधा और कंधे पर लादकर उसे जिला अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस भीमा को पांच लाख का इनामी नक्सली बता रही है। पुलिस की मानें तो ये मलांगीर एरिया कमेटी में साल 2008 से सक्रिय था।
अपने ही खोदे हुए गड्ढे में गिरा 5 लाख का इनामी नक्सली
Uday Sarvodaya | 2 Sep 2019 12:53 PM GMT
X
X
Updated : 2 Sep 2019 12:53 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire