नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट) : यूपी कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार चुनावी रैली को संबोधित किया. गुजरात की राजधानी गांधीनगर में प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में बेरोजगारी, किसान, महिलाओं की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है. इन मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे जाने चाहिए. प्रियंका गांधी ने अपनी पहली चुनावी रैली में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि, बड़े-बड़े वादे करने वालों से सवाल किए जाने चाहिए. आज जो देश में हो रहा है उसे देख दुख होता है. प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों का जागरुक होना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है.प्रियंका गांधी ने बयान दिया, 2014 में रोजगार का वादा, 15 लाख खाते में जमा कराने का वादे का क्या हुआ? प्रियंका ने कहा कि आगे की लड़ाई आजादी से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है, देश की संस्थाएं नष्ट की जा रही हैं.
लोकसभा चुनाव आजादी की लड़ाई से कम नहीं : प्रियंका
Uday Sarvodaya | 12 March 2019 12:31 PM GMT
X
X
Updated : 12 March 2019 12:31 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire