उदय सर्वोदय
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच चाहे जितना टकराव बना रहे, तनाव रहे, दुश्मनी की हद तक बर्ताव किए जाएँ, लेकिन भारत हमेशा अपने उदार स्वभाव के कारण पड़ोसी देश की मदद करता रहता है। अब एक बार फिर भारत ने दरियादिली दिखाते हुए पाकिस्तान के विमान को अपनी वायुसीमा में घुसने की इजाजत दी है।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए भारत ने अपने वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है। इमरान खान श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। मंगलवार को श्रीलंका रवाना हो रहे इमरान अब सीधे श्रीलंका पहुंच पाएंगे। अगर भारत एयरस्पेयस इस्तेंमाल करने की अनुमति नहीं देता तो इमरान के विमान को खासा घूमकर लंबे रास्ते से श्रीलंका पहुंचना पड़ता है।
हालांकि श्रीलंका ने पहले ही इमरान खान का संसद में प्रस्ताावित भाषण रद्द कर दिया है। पाकिस्तांनी मीडिया में इसे लेकर खूब हो-हल्लाा मचा और आरोप लगाया गया कि भारत के दबाव में श्रीलंका ने ऐसा किया है। दरअसल पीएम इमरान खान के नापाक इरादों को भांपते हुए श्रीलंका ने उनके भाषण को रद्द कर दिया। श्रीलंका ने भारत के साथ संबंधों में टकराव से बचने के लिए भाषण रद्द किया। यह संबोधन 24 फरवरी को होना था।
श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के साथ संबंध खराब होने के डर से श्रीलंका ने पाकिस्तानी पीएम के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2015 को श्रीलंका की संसद को संबोधित किया था।
पिछले कुछ महीनों में श्रीलंका में मुस्लिम विरोधी भावनाएं पैदा हुई हैं क्योंकि बौद्ध लोग मस्जिदों मंं जानवरों की बलि जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। इस वजह से उम्मीद जताई गई कि इमरान खान श्रीलंका की यात्रा के दौरान मुस्लिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते थे।