विदर्भ के किसान नेता किशोर तिवारी ने प्रधानमंत्री के पद पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बिठाने की मांग की है। किशोर तिवारी ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली हार के बाद प्रधानमंत्री को बदला जाना चाहिए। नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।रालोसपा के बाद लोजपा भी एनडीए में नाराजकिशोर तिवारी ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा को जीत हासिल करनी है तो नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। किशोर तिवारी ने कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के हाईकमान से मांग करता हूं कि वे नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री घोषित करें। किशोर तिवारी ने कहा कि नितिन गडकरी पर 2012 में झूठे आरोप लगाए गए थे, जिसके चलते उन्हें भाजपा के अध्यक्ष पद से हटाया गया था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।आईपीएल-युवराज को दूसरे राउंड में मिला खरीदारबता दें कि किशोर तिवारी महाराष्ट्र के वसंतराव नाईक शेतकरी स्वावलंबन मिशन के अध्यक्ष हैं। उन्हें महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता नाराज हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में चापलूसों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। भाजपा को आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री बदलना जरूरी है। इसके लिए नितिन गडकरी उपयुक्त हैं।
नितिन गडकरी को बनाएं पीएम
Uday Sarvodaya | 18 Dec 2018 9:03 PM GMT
X
X
Updated : 18 Dec 2018 9:03 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire