नई दिल्ली,ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अपने राजनीतिक मतभेद भुलाकर उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और लंबे जीव की कामना की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री के साथ ही केजरीवाल को बधाई देने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हैं।बता दें कि 16 अगस्त 1968 को जन्मे अरविंद केजरीवाल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन के बाद केजरीवाल ने आज से 7 साल पहले 2 अक्टूबर, 2012 को राजनीति में कदम रखा और अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत आम आदमी पार्टी बना कर की।
प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल के लिए दुआ मांगी
Uday Sarvodaya | 16 Aug 2019 9:03 AM GMT
X
X
Updated : 16 Aug 2019 9:03 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire