नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड प्रदान किया गया। प्रवासी भारतीय केंद्र में उन्हें यह अवॉर्ड संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रदान किया। पीएम मोदी को यह अवॉर्ड देने की घोषणा 26 सितंबर को गई थी। उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्त रूप से यह अवॉर्ड देने की घोषणा की गई थी। पीएम मोदी को यह अवॉर्ड पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें सतत विकास, जलवायु परिवर्तन पर अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें यूएन का यह सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार भारत को 2022 तक एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के कुशल नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है।
पीएम मोदी को मिला 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड
Uday Sarvodaya | 3 Oct 2018 7:58 AM GMT
X
X
Updated : 3 Oct 2018 7:58 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire