इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड के बहुचर्चित जो़ड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के सात फेरे लेने के बाद अब सबकी नजरें पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पर ठहरी हुई हैं। फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल प्रियंका इसी साल दिसंबर महीने में विदेशी राजकुमार निक जोनास के साथ शादी की बंधन में बंधने जा रही हैं।जहां एक तरफ प्रियंका अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं, इसी बीच उनको लेकर एक और खबर सुनने में आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रियंका की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। जोधपुर में होने वाली शादी में प्रियंका चोपड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित कर सकती हैं। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अब तक प्रधानमंत्री की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि प्रियंका और निक शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। मीडिया में यह खबर भी चल रही है कि प्रियंका और निक भी दीपिका-रणवीर की तरह दो अलग-अलग रीति-रिवाजों पहली इंडियन और दूसरी कैथोलिक स्टाइल से शादी करने वाले हैं। प्रियंका के संग सात फेरे लेने के लिए विदेशी राजकुमार निक जोनास भारत वापस लौट आए हैं। हाल ही में निक जोनास दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा से मिले, जिसके बाद प्रियंका ने उन्हें लेकर एक रोमांटिक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है।
प्रियंका-निक की शादी में शरीक होंगे पीएम मोदी !
Uday Sarvodaya | 24 Nov 2018 10:57 AM GMT
X
X
Updated : 24 Nov 2018 10:57 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire