नई दिल्ली (एजेंसी) : बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुस्लिम पिता और क्रिश्चियन मां का बेटा हिंदू कैसे हो सकता है. ये बात उन्होंने उत्तर कन्नड़ में एक चुनावी रैली के दौरान बोलते हुए कही. केंद्रीय मंत्री ने एयर स्ट्राइक पर प्रूफ मांगे जाने को लेकर कहा कि क्या राहुल गांधी अपना डीएनए प्रूफ दे सकते हैं कि वह ब्राह्मण हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी मंदिरों में जा रहे थे. वहां उन्होंने कहा था मैं 'जनेऊधारी ब्राह्मण' हूं. हेगड़े के इस बयान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.https://twitter.com/ANI/status/1105065051407437824हेगड़े ने आगे कहा कि जब राजीव गांधी की हत्या हुई उसके बाद उनकी पहचान के लिए उनके बच्चों की के डीएनए की मांग की गई, पर सोनिया गांधी ने राहुल गांधी का डीएनए देने से मना कर दिया तो प्रियंका का डीएनए लेकर उनकी पहचान हो पाई. उन्होंने कहा कि 'यह कोई मज़ाक नहीं है मैं रिकॉर्ड दिखा सकता हूं.' यह पहली बार नहीं है जब हेगड़े ने इस तरह का बयान दिया है. इससे पहले भी जनवरी में उन्होंने राहुल गांधी के बारे में इसी तरह की बात कही थी.
राहुल दें DNA प्रूफ : अनंत कुमार
Uday Sarvodaya | 12 March 2019 5:26 AM GMT
X
X
Updated : 12 March 2019 5:26 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire