नई दिल्लीराजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। राजस्थान से अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली पहुंच चुके हैं। इससे पहले शीर्ष दावेदारों समेत वरिष्ठ नेता देर रात तक माथापच्ची करते रहे। हालांकि मध्य प्रदेश में स्थिति साफ बताई जा रही है। यहां कांग्रेस विधायकों ने कमलनाथ को अपना नेता चुन लिया है, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ बताया जा रहा है। अंतिम फैसला आलाकमान पर छोड़ा गया है इसलिए आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।बसपा मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस के साथसबसे अहम सवाल राहुल गांधी के सामने यह है कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद का कोई एक दावेदार नहीं है। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है। राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कुर्सी की जंग छिड़ी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि पार्टी सिंधिया को मनाने में कामयाब रही। ऐसे में साफ है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि औपचारिक ऐलान होना बाकी है। कांग्रेस के पास इन दो सूबों के अलावा अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को फाइनल करने की चुनौती है, जहां 4 दावेदार मैदान में हैं। लेकिय यह भी तय है कि राहुल गांधी जो निर्णय करेंगे वह ही मान्य होगा। राहुल गांधी जिस विपरीत स्थिति में चुनाव तीन राज्यों में जीता है अद्भूत है।
पीएम मोदी ने सिखाया, क्या नहीं करना चाहिए-राहुल गांधी
राहुल गांधी तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री का आज करेंगे ऐलान
Uday Sarvodaya | 13 Dec 2018 5:44 AM GMT
X
X
Updated : 13 Dec 2018 5:44 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire