अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर यहां देशभर से राम भक्तों का सैलाब आज दिल्ली मेें पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि पांच से आठ लाख रामभक्त इस धर्म सभा के लिए उपस्थित हुए हैं। कई राज्यों से राम भक्त दिल्ली पहुंचे हैं। उन्हें अलग-अलग मंदिरों, मठों और धर्मशालाओं में ठहराया गया है। यह अयोध्या, मुंबई और नागपुर जैसे बड़े शहरों में लाखों राम भक्तों की उपस्थिति वाली धर्मसभा की अगली और महत्वपूर्ण कड़ी है।रोबर्ड वार्डा के नजदीकी जगदीश शर्मा के घर ई़डी ने मारा छापा11 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले दिल्ली में इस धर्मसभा के गहरे राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं तो विहिप के साथ ही संघ समेत अन्य संगठन इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। कोशिश है कि दिल्ली में राम सैलाब देखकर राजनीतिक दल और सत्ता पक्ष राम मंदिर पर अपने विचार बदले और संसद से सर्वसम्मति से कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम के मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें।एग्जिट पोल : राजस्थान में कांग्रेस की वापसी, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर
राम मंदिर को लेकर दिल्ली में धर्मसभा
Uday Sarvodaya | 9 Dec 2018 4:33 AM GMT
X
X
Updated : 9 Dec 2018 4:33 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire