Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    महिला शिक्षा का इस्लाम से कोई टकराव नहीं; पढ़ेंगी, तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां
    समाज

    महिला शिक्षा का इस्लाम से कोई टकराव नहीं; पढ़ेंगी, तभी तो आगे बढ़ेंगी बेटियां

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    सबा हैदर, रशीदा तलीब और इल्हान उमर (बाएँ से दाएं)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हुसैन ताबिश

    अमेरिकी चुनाव परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बुलंदशहर के औरंगाबाद के एक मोहल्ले और AMU में जश्न का माहौल है। काहे कि गाजियाबाद की बेटी, बुलंदशहर की बहू और AMU की पूर्व छात्रा सबा हैदर ने अमेरिका में ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का चुनाव जीता लिया है। वो एक डेमोक्रेट उमीदवार थी और अपनी नजदीकी हरीफ रिपब्लिक पार्टी की पैटी गुस्टिन को 8,500 वोटों से हरा दिया है। पिछले चुनाव में सबा हैदर मात्र 1 हजार वोटों से इस उमीदवार से चुनाव हार गई थी।

    इसे भी पढ़ें=विशेष दर्जे की बहाली का प्रस्ताव अंधेरों की आहट

    सबा हैदर अपने परिवार के साथ शिकागो के इलिनोइस स्टेट में रहती हैं। उनकी शादी बुलंदशहर के औरंगाबाद मोहल्ला सादात के रहने वाले अली काज़मी से हुई थी, जो पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सबा ने AMU से MSc की पढ़ाई की है, इस वजह से गाज़ियाबाद में सबा के नैयहर, ससुराल औरंगाबाद और AMU के लोग खुश हैं. भारत के हिन्दू और मुसलमान दोनों इस बात से खुश हैं। मुसलमान कुछ ज्यादा उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग कल भी खुश दिखाई दे रहे थे वजह लगभग सेम थी, हालांकि, मामला देशी न होकर विदेशी था।

    अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की दो मुस्लिम कैंडिडेट रशीदा तलीब और इल्हान उमर ने भी जीत दर्ज की थी। रशीदा तलीब अमेरिकी कांग्रेस में फ़िलिस्तीनी मूल की पहली महिला है, जिन्हें मिशिगन के प्रतिनिधि के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। इनको डियरबॉर्न में बड़े अरब-अमेरिकी समुदाय का समर्थन हासिल है।अब अमेरिकी संसद में वह उनकी आवाज़ बुलंद करेंगी।

    वहीँ, पूर्व शरणार्थी और सोमाली अमेरिकी नागरिक इल्हान उमर ने तीसरी बार जीत हासिल की है. वह 2019 से मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल जिले के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में लगातार जीत रही हैं। मुस्लिम महिलाओं में ये बदलाव भारत में भी नज़र आ रहा है।इस साल बिहार में हुए शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर मुस्लिम घरों की लड़कियां शिक्षक बनी हैं। BPSC, UPSC, अन्य राज्य लोकसेवा आयोग, न्यायिक सेवा, उच्च शिक्षा , मेडिकल और अभियांत्रिकी जैसे फील्ड में मुस्लिम लड़कियां लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।

    सोशल मीडिया पर मुस्लिम वर्ग के लोग ऐसी खबरों को खूब साझा करते हैं। जीतने वाले को बधाई देते हैं। शाबाशी देते हैं,  मैं इन खबरों को प्रमुखता से कवरेज देता हूँ। मुझे लगता है, ख़बरें पढ़कर लोग प्रेरित होंगे, हम इस बदलाव के वाहक बनेंगे। यानी मुस्लिम समाज अब बदल रहा है। लड़कियों की आधुनिक शिक्षा को लेकर वो दकियानूसी सोच से बाहर निकल रहा है, आधे-अधूरे ज्ञान वाले मौलानाओं की तक़रीर से वो ऊपर उठा रहा है। धर्म के नाम पर पैदा किये गए बेजा डर से वो बाहर आ रहा है।

    इसे भी पढ़ें=खेंचुवा मिठाई के लिए प्रसिद्ध है उत्तराखंड का चैरापूंजी-‘डीडीहाट’!

    मुस्लिम परिवारों की लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए अपने घर, परिवार, जिले और राज्य की सीमाएं लांघ रही हैं। मेडिकल की पढ़ाई के लिए वो यूक्रेन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, बांग्लादेश, चीन, जर्मनी और अन्य यूरोपीयन देशों की यात्राएं कर रही हैं। शिक्षा को लेकर इस्लाम महिला और पुरुषों में कोई भेदभाव नहीं करता है। शिक्षा यहाँ वैकलिपक या स्वेच्छिक मामला भी नहीं है। कुरआन में साफ़-साफ़ उल्लेख है कि इल्म (ज्ञान) हासिल करना प्रत्येक स्त्री और पुरुषों पर फ़र्ज़ है, यानी ये उसका प्राइमरी कर्त्तव्य है। पुरुषों से ज्यादा स्त्रियों की शिक्षा पर जोर दिया गया है। शिक्षा हासिल करने के लिए उसे सुदूर देश की यात्राएं करने की भी छूट है।

    इस्लाम का उद्देश्य मानवता की रहनुमाई करना है, और ये काम ज्ञान के बिना संभव नहीं है। इसलिए ज्ञान लेते रहे चाहे वो जहाँ से मिले, धर्म- लौकिक और अलौकि जीवन को लेकर कुरआन का सन्देश इस्लाम का प्रमाणिक स्रोत है। लेकिन अन्य ज्ञान को भी हमें तरजीह देना होगा। तालिबान और ईरान हमारा रोल मॉडल नहीं है। पैगम्बर मुहम्मद (स.) की शिक्षाएं और कुरआन के मार्गदर्शक सिद्धांतों को सही अर्थों में मुसलमानों को समझने की ज़रूरत है। पढ़ेंगी, तभी तो आगे बढेंगी बेटियां।

    #AMU Alumni #Democratic Party #higher education #indian muslims #islamic teachings #Muslim Girls Education #Muslim Women Achievements #muslim women education #Saba Haider #US election 2024 #Women Empowerment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    देश में ऑनलाइन लूडो के बढ़ते खतरे पर कैसे लगेगी लगाम

    May 7, 2025

    इन्हें अपराध से नहीं बल्कि अपराधी के धर्म से नफ़रत है

    May 7, 2025

    भारत के लिये स्थाई सिरदर्द बन चुका आतंक पोषक पाकिस्तान

    April 28, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    REC को वित्त वर्ष 2025 में ₹15,713 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

    By Uday SarvodayaMay 8, 20250

    नई दिल्ली, 8 मई 2025: सरकारी स्वामित्व वाली आरईसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के…

    देश में ऑनलाइन लूडो के बढ़ते खतरे पर कैसे लगेगी लगाम

    May 7, 2025

    इन्हें अपराध से नहीं बल्कि अपराधी के धर्म से नफ़रत है

    May 7, 2025

    मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव रहेगी खास, 55 देशों के टूअर ऑपरेटर्स करेंगे शिरकत

    April 29, 2025
    Popular News

    2000 रुपये के नोट एक्सचेंज नियमों में बदलाव: अब तक बचे हुए नोट बदलने का समय बढ़ा, जानिए नए निर्देश

    January 8, 2024

    समय तय करेगा अयोध्या धाम किसको देगा फायदा कौन उठायेगा नुकसान

    January 1, 2024

    अति की हार

    June 6, 2024
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2025 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.