Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    सेंट स्टीफंस कैम्ब्रिज स्कूल में मना  शिक्षक दिवस
    समाज

    सेंट स्टीफंस कैम्ब्रिज स्कूल में मना  शिक्षक दिवस

    By September 6, 2024No Comments2 Mins Read
    St-Stephen's-Cambridge-School-(2)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : दिल्ली-सोनीपत सीमा पर स्थित सेंट स्टीफंस कैम्ब्रिज स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। स्कूल के गेट को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, शिक्षकों के स्वागत के लिए। बता दें कि जिस  दिल्ली ब्रदरहुड सोसाइटी (डीबीएस) ने दिल्ली में सेंट स्टीफंस कॉलेज की स्थापना की थी वही सेंट स्टीफंस कैम्ब्रिज स्कूल भी चलाती है।

    इसे भी पढ़ें  ⇒ सेंट स्टीफंस कैम्ब्रिज स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    दिल्ली ब्रदरहुड सोसाइटी (डीबीएस) से जुड़े हुए ब्रदर सोलोमन जॉर्ज के अनुसार, शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने बनाई थी। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। सेंट स्टीफंस कैम्ब्रिज स्कूल के मैदान में  खेलों का आयोजन किया गया, जिसने शिक्षकों को उनके स्कूली दिनों की याद दिला दी और उन्हें भावुक कर दिया।

    St-Stephen's-Cambridge-School-(1)

    यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। वहीं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली। छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। वहीं इस मौके पर छात्रों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। ब्रदर सोलोमन जॉर्ज ने  छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने  छात्रों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। छात्र-छात्राओं की सास्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

    St. Stephen's Cambridge School Teachers Day
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    देश में ऑनलाइन लूडो के बढ़ते खतरे पर कैसे लगेगी लगाम

    May 7, 2025

    इन्हें अपराध से नहीं बल्कि अपराधी के धर्म से नफ़रत है

    May 7, 2025

    भारत के लिये स्थाई सिरदर्द बन चुका आतंक पोषक पाकिस्तान

    April 28, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    मनोहर लाल ने यूपी में 1000 सीटों वाले ऑडिटोरियम की आधारशिला रखी

    By Uday SarvodayaMay 30, 20250

    सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश। केंद्रीय विद्युत, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने उत्तर प्रदेश…

    पश्चिमी राजस्थान लोकसंस्कृति और पर्यटन का स्वर्णिम संसार

    May 21, 2025

    REC को वित्त वर्ष 2025 में ₹15,713 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

    May 8, 2025

    देश में ऑनलाइन लूडो के बढ़ते खतरे पर कैसे लगेगी लगाम

    May 7, 2025
    Popular News

    2000 रुपये के नोट एक्सचेंज नियमों में बदलाव: अब तक बचे हुए नोट बदलने का समय बढ़ा, जानिए नए निर्देश

    January 8, 2024

    समय तय करेगा अयोध्या धाम किसको देगा फायदा कौन उठायेगा नुकसान

    January 1, 2024

    अति की हार

    June 6, 2024
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2025 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.