जम्मू कश्मीर, एजेंसी | कश्मीर से धारा 370 हट जाने के बाद भारत को लगातार हर जगह से आतंकी हमलो से जुडी चेतावनी मिल रही है। ऐसे में भारत के सुरक्षाकर्मी सभी संदिग्ध स्थानों पर तैनात किये गये हैं। तलाशी अभियान भी लगातार जारी है। बावजूद इसके श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय में आतंकियों द्वारा हमला किया गया जिसमे लगभग 14 लोग घायल बताये जा रहे हैं। आतंकी काफी लम्बे समय से भारत में हमला करने की साजिशें रच रहे थे। अब भारत को और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा। अगला ब्लास्ट कहाँ होगा किसे पता।धमाके के बाद वहां का पूरा माहौल में अफरा तफरी मच गयी। लोगों में भगदड़ मचने में जरा भी समय नहीं लगा जिसके बीच सभी आतंकी भागने में कामयाब रहे। विस्फोट की आवाज सुनकर आस पास तैनात सुरक्षाकर्मी समय से घटनास्थल पर पहुँच गये। सुरक्षाकर्मियों ने सबसे पहले पूरे इलाके की घेराबंदी कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया। घायलों में से तीन बहुत ही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की संख्या की पूर्ण रूप से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है। सिआर्पिएफ़ के जवानों के द्वारा परिसर में तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर पहले से ही आतंकियों के निशाने पर रहा है। धारा 370 हटने के बाद से तो आतंकी और भी ज्यादा गुस्साए हुए थे, और काफी लम्बे समय से आतंकी हमले के इन्तजार में थे। सुरक्षा बल 24 घंटे हाई अलर्ट पर है। आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों से लगातार आतंकी हमलों की खबर आ रही है।
श्रीनगर में आतंकियों ने बनाया डिप्टी कमिश्नर ऑफिस, 14 घायल
Uday Sarvodaya | 5 Oct 2019 11:13 AM GMT
X
X
Updated : 5 Oct 2019 11:13 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire