मुंबई, ब्यूरो | डॉक्टर मरीज के लिए भगवान् सामान होता है, लेकिन जब डॉक्टर ही हैवानी पर उतर जाए तो मरीज कहाँ जाए। दरअसल मामला मुंबई से सामने आया है। मुंबई पुलिस ने एक 58 साल के डॉक्टर को 27 साल की महिला मरीज का अश्लील विडियो बनाकर दुष्कर्म करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद डॉक्टर ने महिला के अश्लील विडियो को सोशियल मीडिया पर वायरल भी किया। इसके बाद पीडिता ने तुरंत आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की और पुलिस ने मौके पर जा कर उसे गिरफ्तार भी कर दिया है।पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा का कहना है कि पीडिता डॉक्टर वंशराज द्विवेदी के पास बवासीर का इलाज करवाने गयी थी। इलाज का बहाना बनाकर डॉक्टर ने उसे बेहोश कर दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इतने से मन नहीं भरा तो डॉक्टर ने उसका एक अश्लील विडियो भी बना दिया और फिर ब्लैकमेल करने लगा। डॉक्टर ये कांड 2015 में किया था। इसके बाद वह महिला को एक साल तक लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इस दौरान महिला की शादी हो गयी लेकिन डॉक्टर फिर भी ब्लैकमेल करता रहा। जब इस सब से परेशान होकर महिला ने डॉक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया तो डॉक्टर ने महिला का अश्लील विडियो सोशियल मीडिया पर वाइरल कर दिया। पीडिता ने इस बारे में जब अपने पति को बताया तो उसके पति ने उसका पूरा साथ देते हुए पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल आरोपी की कोर्ट में पेशी के बाद 17 अक्तूबर तक के लिए डॉक्टर को रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही मामले की पूरी जांच चल रही है।
डॉक्टर ने महिला मरीज का अश्लील विडियो बनाकर किया दुष्कर्म
Uday Sarvodaya | 14 Oct 2019 10:21 AM GMT
X
X
Updated : 14 Oct 2019 10:21 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire