आंध्र प्रदेश, ब्यूरो | प्यार में पागल होकर इन्सान क्या क्या कर बैठ जाता है, कभी खुदखुशी तो कभी दुसरे की ह्त्या। खुदखुशी तो चलो समझ आता है, लेकिन ये लोग दुसरे की जान लेने का हक़ कैसे अपना लेते हैं। दरअसल मामला आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी से सामने आया है। यहाँ प्यार में पागल एक शादीशुदा युवक ने प्यार में पागल होकर युवती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। युवती के मना करने पर उसने युवती की दरांती से काट डाला। युवक का नाम सूधाकर रेड्डी बताया जा रहा है। सुधाकर डिप्लोमा कर रही युवती तेजस्विनी से एकतरफा प्यार में इतना पागल हो गया कि शादीशुदा होने के बावजूद उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखने लगा। तेजस्विनी के प्रस्ताव ठुकराने पर उसने अपना आपा खोकर उसकी दरांती से ह्त्या करने की कोशिश की। इतना ही नहीं सुधाकर ने इस काण्ड को अंजाम देने के बाद कीटनाशक दवा खाने के बाद खुदख़ुशी करने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाया।इस घटना में दोनों अभी ज़िंदा हैं। तेजस्विनी बुरी तरह से घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तेजस्विनी फिलहाल जिन्दगी और मौत के इस खौफनाक मंजर से जूझ रही है। साथ ही सुधाकर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सुधाकर रेड्डी ने तेजस्विनी को शादी का प्रस्ताव देते कहा था कि विवाह से पहले वह अपनी पत्नी को छोड़ देगा, लेकिन तेजस्विनी ने जब सुधाकर के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह परेशान हो गया और लड़की को जान से मारने का इतना खतरनाक प्लान बना बैठा। आपको बता दें कि घटना गोदावरी वेस्ट के कविति गाँव की है। सुधाकर शादीशुदा होने के बावजूद तेजस्विनी के ऊपर शादी के लियी दबाव डाल रहा था।
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने युवती को दरांती से काट डाला
Uday Sarvodaya | 17 Oct 2019 6:08 AM GMT
X
X
Updated : 17 Oct 2019 6:08 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright Uday Sarvodaya. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire