Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    आरईसी के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन का दृष्टिकोण: सरकार की ऊर्जा योजनाएं और भविष्य
    शख़्सियत

    आरईसी के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन का दृष्टिकोण: सरकार की ऊर्जा योजनाएं और भविष्य

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मणिपुर कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में आरईसी के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से एक विशेष पहचान बनाई है। श्री देवांगन ने एनआईटी भोपाल और आईआईटी दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की है और बतौर आईएएस अधिकारी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में उनकी भूमिका भी उल्लेखनीय रही है। उदय सर्वोदय के प्रबंध संपादक तबरेज खान के साथ ‘खास मुलाकात’ में श्री देवांगन ने आरईसी और भारत के ऊर्जा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की, जो देश के भविष्य को एक नई दिशा देगी। प्रस्तुत है प्रमुख अंश।।

    इसे भी पढ़ें ⇒गांदरबल हमला लोकतंत्र को दहलाने की साजिश

    सर, पहला सवाल यह है कि एक अधिकारी के रूप में आपको अपने करियर में सबसे अधिक चुनौती कहां मिली?
    सबसे अधिक चुनौती मुझे मणिपुर में मिली, जहां मैंने 1993 में अपनी सर्विस जॉइन की थी। उस समय हालात बहुत खराब थे, कुछ झगड़े और संघर्ष भी चल रहे थे। लेकिन उस कठिन दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और आगे बढ़ने में मदद की।

    आपके से आरईसी ज्वाइन करने के बाद एक सीएमडी के रूप में क्या नए बदलाव किए हैं?
    आईसी पहले ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। इसका मुख्य उद्देश्य गांवों में बिजली पहुंचाना था, और इसने गांवों में बिजली पहुंचाने का उल्लेखनीय काम किया है। साथ ही, 2 करोड़ 85 लाख घरों का विद्युतीकरण भी किया गया।

    आज भी कई गांव बिजली से वंचित हैं। इस बारे में आप क्या कहेंगे?
    भारत सरकार इस दिशा में बहुत से काम कर रही है। व्यावसायिक नुकसानों को घटाकर 22 प्रतिशत से 15।8 प्रतिशत किया गया है। एक नया प्रस्ताव भी बनाया गया है, जिससे फएउ की कार्यक्षमता बढ़ेगी और हमारे उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली मिल सकेगी।

    गांवों में बिजली पहुंचाने में किन राज्यों में सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
    दूरदराज के क्षेत्रों और रेगिस्तानी इलाकों में बिजली पहुंचाने में काफी कठिनाइयां आईं। लेकिन कंपनी और राज्य सरकारों के प्रयासों से हम सफल रहे। 2025 तक बिजली का बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा और विभिन्न तरीकों से आएगा।

    ऊर्जा क्षेत्र में भारत विकसित देशों के मुकाबले कितना पीछे है?
    प्रति व्यक्ति बिजली खपत के मामले में हम विकसित देशों के मुकाबले बहुत पीछे हैं। विकसित देशों में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत हमारे यहां की तुलना में 10 से 12 गुना अधिक है।

    आरईसी के सीएमडी के रूप में जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौती से निपटने के लिए आपकी क्या योजना है?
    आरईसी एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, और जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए हम वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। हम ग्रीन एनर्जी की ओर भी बढ़ रहे हैं और इस दिशा में आगे और काम करेंगे।

    आप अपनी दिनचर्या के बारे में हमारे दर्शकों को कुछ बताएं?
    मैं सुबह करीब 5 बजे उठता हूं। योगा और मॉर्निंग वॉक करता हूं, जिसमें मैं 1 से 1।5 घंटा समय देता हूं। कुल मिलाकर, मैं फिट हूं।

    #challenges #Climate change #cmd #energy #Non-Banking Financial Company #person #personality #struggle REC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    ‘मेक इन इंडिया’ से बदलेगा बिजली वितरण! भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में बड़ा रोडमैप तैयार

    March 21, 2026

    आरईसी को सभी सरकारी क्षेत्र की कंपनियों (सीपीएसई) में लाभ के हिसाब से मिला 5वां स्थान

    January 9, 2026

    इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) की दूसरी बैठक संपन्न

    December 19, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.