Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    कैसा विकसित देश है अमेरिका, जो एक महिला को राष्ट्रपति नहीं बना सका, हम भारतीय हैं उससे ज्यादा प्रोग्रेसिव!
    राजनीति

    कैसा विकसित देश है अमेरिका, जो एक महिला को राष्ट्रपति नहीं बना सका, हम भारतीय हैं उससे ज्यादा प्रोग्रेसिव!

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हुसैन ताबिश

    अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बड़बोला, भ्रष्टाचार और व्यभिचार के केस में फंसे ट्रम्प दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे। ड्रेमोक्रेट कमला हैरिस काफी मतों से उनके पीछे रह गई। यहाँ कमला हैरिस के चुनाव के राष्ट्रपति नहीं बनने के पीछे दो मत हो सकते हैं। या तो उनके भारतीय मूल की होने की वजह से अमेरिकन ने उनपर भरोसा नहीं किया, जैसे 2004 के आम चुनावों में भारत में सोनिया गाँधी को विदेशी मूल का बताकर उनकी ही पार्टी के लोगों ने उनके प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का विरोध किया था। या फिर कमला हैरिस का महिला समझकर नकार दिया गया। इससे यह साफ़ हो जाता है कि अमेरिकी अवाम भी लैंगिक भेदभाव और पितृसत्तातमक सोच की शिकार है, जो किसी महिला को राष्ट्रपति के ओहदे पर बर्दाश्त नहीं कर पाती है। ऐसे में तो यही लगता है कि हम भारतीय अमेरिकन से ज्यादा प्रोग्रेसिव हैं
    ।

    इसे भी पढ़ें ⇒बिहार में जनता को मिलती स्वास्थ्य सुविधाओं पर संकट

    अमेरिका लम्बे अरसे से पूरी दुनिया के लिए एक आर्थिक और सैन्य महाशक्ति बन हुआ है। दुनियाभर के देश और लोग अमेरिकन लोकंत्रत और वहां की सियासी निजाम की दुहाई देते हैं। उसकी मिसाल पेश करते हैं। लेकिन अमेरिका के पिछले 235 सालों के इतिहास में राष्ट्रपति जैसे ओहदे पर किसी महिला के अब तक विराजमान न होने पर अमेरिकन लिगेसी पर कई तरह के सवाल खड़े करता है।
    अमेरिका में 1788-89 में पहली बार राष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ था। पहली बार यहाँ कोई महिला विक्टोरिया वुडहुल ने 1872 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था।

    आखिरी बार 2016 में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बीवी हिलेरी क्लिंटन ने भी राष्ट्रपति पद के लिए फाइट किया था, लेकिन वो डोनाल्ड ट्रंप से चुनाव हार गईं। यानी अमेरिका में 235 सालों के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में आजतक कोई महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकी है।हालांकि, राष्ट्रपति पद को छोड़ दें तो अमेरिका में कई उच्च पदों को महिलाएं संभाल चुकी हैं। संसद के दोनों सदनों में भी महिलाओं की अच्छी-खासी मौजूदगी रहती है, लेकिन राष्ट्रपति के मामले में अमेरिका का रिकॉर्ड बेहद ख़राब है।

    अमेरिका के बरअक्स, अगर हम भारत की बात करें तो भारतीय 1966 में ही इंदिरा गांधी को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बना चुके हैं। इंदिरा गांधी 1984 में हत्या से पहले तीन बार भारत की प्रधानमंत्री रहीं।  इंदिरा गांधी का आकलन विश्लेषक और इतिहासकार भारत के सबसे ताकतवर पीएम के रूप में करते हैं। भारत में हम दो-दो राष्ट्रपति ( प्रतिभा देवी सिंह पाटिल और द्रोपदी मुर्मू) बना चुके हैं, भले ही इनके पीछे की राजनीतिक परिस्थितियां कुछ भी रही हो।

    इसे भी पढ़ें ⇒निजी सम्पत्ति अधिग्रहण पर राह दिखाने वाला फैसला

    इस मामले हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी भारत के समकक्ष दिखता है, जिसने पाकिस्तान में 1988 में बेनजीर भुट्टो के रूप में पहली प्रधानमंत्री को स्वीकार किया। वह किसी मुस्लिम बहुल राष्ट्र की पहली महिला नेता बनीं थी। इसके बात भारत के एक और पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में भी पाकिस्तान के बाद 1991 से 96 और 2001 से 2006 तक खालिदा जिया ने महिला प्रधानमंत्री के ओहदे पर पहुंची। बाद में दूसरी महिला शेख हसीना भी इस पद पर पहुंची। भारत के एक तीसरे पड़ोसी देश श्रीलंका में भी 1960 में सिरीमावो भंडारनायके ने देश की प्रधानमंत्री बनकर पुरुषों के एकाधिकार को चुनौती दी। भंडारनायके दुनिया में किसी भी देश की प्रमुख के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला थीं।

    #Bengali Politics #Female Leadership #Gender Equality #Global Politics #Hillary Clinton #Indira Gandhi #Liberal Democracy #Patriarchy and Politics #South Asian Politics #US Presidential Elections #Women Empowerment #WomeninPolitics
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    अविश्वास प्रस्ताव या विपक्ष की बेबसी? संसद में 12 घंटे की बहस ने खड़े किए बड़े सवाल

    March 16, 2026

    मोदी युग– नए भारत की आत्मविश्वास भरी दस्तक

    August 28, 2025

    विवाद के समय बीजेपी क्यों छोड़ देती है अपने नेताओं का साथ

    April 24, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.