Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    बच्चों को दिल्ली की इन 7 प्रसद्धि जगहों की कराएं सैर, खुश हो जाएंगे बच्चे
    टूरिज्म

    बच्चों को दिल्ली की इन 7 प्रसद्धि जगहों की कराएं सैर, खुश हो जाएंगे बच्चे

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आपके भी बच्चे रोजाना कहीं घुमाने की जिद करते हैं, लेकिन आप बिजी होने के चक्कर में कहीं लेकर नहीं जाते हैं। कल का दिन तो बच्चों को घूमाने के लिए सबसे बढ़िया है। प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन बच्चों को घुमाने के लिए सबसे खास है। पेरेंट्स अपने प्यारे-प्यारे बच्चों को दिल्ली में घुमाने के लिए कई खास जगहों पर लेकर जा सकते है। यहां पर आपके शैतान किड्स काफी एन्जॉय करेंगे। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप अपने बच्चों को कम खर्च में फुल एंजॉय करा सकते हैं।

    नेशनल रेल म्यूजियम

    बच्चो को घुमाने के लिए आप रेल म्यूजियम लेकर जरुर जाएं। यहां पर पुरानी ट्रेन को देखना बच्चों को काफी पसंद आएगा। रेल म्यूजियम में एक ही जगह पर कई ट्रेनें है। इस जगह से बच्चे भारतीय रेलवे नेटवर्क का इतिहास सीख सकते है। इतना ही नहीं, यहां पर ट्रेन राइड का मजा लें सकते हैं।

    म्यूजियम ऑफ इल्यूजन

    बाल दिवस पर आप अपने बच्चों को म्यूजियम ऑफ इल्यूजन जरुर लेकर जाएं। यहां पर सभी उम्र के बच्चे जा सकते है। अगर आप रोमांचक और मजेदार फोटोग्राफी का शौक है, तो इस जगह पर काफी पसंद आएगा।

    वेस्ट टू वंडर

    बच्चों को घुमाने के लिए यह जगह सबसे बढ़िया है। यहां पर आप बच्चों के साथ दुनिया के 7 अजूबे देख सकते हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि यह सब वेस्ट मटेरियल से बना है। वेस्ट टू वंडर में सभी चीजें स्क्रैप की चीजों से बनीं हुई हैं। बच्चों को ये जगह काफी पसंद आएगी।

    नेहरु प्लेनेटेरियम

    बच्चों को स्पेस और सोलर सिस्टम की जानकारी में दिलचस्पी है, तो आप अपने बच्चों को नेहरु प्लेनेटरियम लेकर जाएं। कर्म खर्च में बच्चों को घुमाने के लिए ये जगह सबसे बेहतरीन है।

    इंडिया गेट

    बच्चों के साथ पिकनिक बनाने के लिए इंडिया गेट जा सकते हैं, यहां बगल में ही चिल्ड्रन पार्क है जो बच्चों के लिए बेस्ट है। वीकेंड के दौरान फैमिली के साथ मौज-मस्ती के लिए इससे बेहतर कोई प्लेस नहीं हो सकती है।

    लोधी गार्डन

    लोधी गार्डन 90 एकड़ में फैला हुआ है। यह एक सुंदर सिटी पार्क है। यहां पर सिकंदर लोदी का मकबरा, मोहम्मद शाह का मकबरा, शीशा गुबंद और बारा गुबंद देखें।

    डियर पार्क

    बाल दिवस पर बच्चो के साथ आप दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक हौज खास विलेज में मौजूद डियर पार्क जा सकते हैं। यह सुंदर हरा-भरा पार्क अच्छी तरह से बनाएं रखा गया है। यहां आपको तरह-तरह के पक्षी और जानवर देखने को मिल जाएंगे।

    #ChildrenDay #ChildrensDay2024 #DearPark #DelhiAttractions #DelhiParks #DelhiTourism #DelhiWithKids #ExploreDelhi #IndiaGate #KidsInDelhi #LodhiGarden #MuseumOfIllusion #NationalRailMuseum #NehruPlanetarium #TravelWithKids #WestToWonder
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.