Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    राजस्थान पर्यटन व आधुनिक सिनेमा का संगम है आईफा का आयोजन : दिया कुमारी
    टूरिज्म

    राजस्थान पर्यटन व आधुनिक सिनेमा का संगम है आईफा का आयोजन : दिया कुमारी

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaFebruary 18, 2025Updated:February 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Rajasthan
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐतिहासिक धरोहर, नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण राजस्थान, पर्यटन के सभी आवश्यक तत्वों को समेटे हुए है। राजस्थान सरकार का उद्देश्य इसे एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है, जिससे न केवल पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिले, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए आजीविका के अवसर भी सृजित हों। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 8 और 9 मार्च को जयपुर में आईफा 2025 (IIFA-25) का आयोजन किया जा रहा है।

    Diya Kumari
    दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री, राजस्थान

    राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का कहना है कि राज्य की फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को और सरल बनाया जा रहा है, जिससे पर्यटन और फिल्म दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उनका मानना है कि आईफा 2025 से राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और यहां फिल्मों की शूटिंग्स में भी बढ़ोतरी होगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के अनुसार राजस्थान में आईफा का आयोजन आधुनिक सिनेमा के संगम का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा। इससे न केवल पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, बल्कि यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक और आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान करेगा।

    Ravi-Jain
    रवि जैन, पर्यटन सचिव, राजस्थान

    पर्यटन सचिव श्री रवि जैन के अनुसार, यह आयोजन राजस्थान पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि सिनेमा और पर्यटन का गहरा संबंध है, क्योंकि फिल्में किसी स्थान की छवि को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम होती हैं। आईफा के जरिए राजस्थान की सिनेमाई छवि और मजबूत होगी, जिससे यह राज्य फिल्म शूटिंग और सिने-पर्यटन के लिए और अधिक आकर्षक बन सकेगा।

    सिनेमा का प्रभाव: ‘सोनार किला’ से आईफा तक का सफर
    राजस्थान पहले से ही बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन रहा है। फिल्में किसी स्थान को विश्वभर में प्रसिद्ध कर सकती हैं, इसका बेहतरीन उदाहरण 1974 में सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई फिल्म ‘सोनार केल्ला’ (सोने का किला) है। यह फिल्म जैसलमेर के प्रसिद्ध किले पर आधारित थी और पुनर्जन्म तथा रहस्य जैसे तत्वों को अपने साथ समेटे हुए थी। इसके प्रभाव से बंगाल और अन्य राज्यों के पर्यटकों के बीच जैसलमेर की लोकप्रियता बढ़ गई, जो आज भी जारी है। इसी तरह, आईफा 2025 राजस्थान के विभिन्न पर्यटन स्थलों को वैश्विक मंच पर लाने का कार्य करेगा।

    Rajasthan

    राजस्थान की नई सिनेमाई छवि
    आयुक्त पर्यटन श्री विजयपाल सिंह का कहना है कि राज्य सरकार फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बना रही है। इनमें ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष फिल्म शूटिंग सुविधाएं, फिल्म प्रेमियों के लिए विशेष टूर पैकेज और स्थानीय कलाकारों को मंच देने जैसी पहलें शामिल हैं। सिंह के अनुसार आईफा 2025 से न केवल फिल्म उद्योग को बल्कि स्थानीय पर्यटन, व्यवसायों और सांस्कृतिक आयोजनों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मेगा इवेंट के दौरान हजारों फिल्म प्रेमी, मीडिया प्रतिनिधि और पर्यटक जयपुर का रुख करेंगे, जिससे होटल, रेस्तरां, हस्तशिल्प उद्योग और परिवहन सेवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

    #Rajasthan Tourism #TourismIndia
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    घूमने से कमाई तक ! छत्तीसगढ़ में पर्यटन का बदलता चेहरा

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.