Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    आईफा- 2025: राजस्थान में बॉलीवुड का जादू बिखेरने का सुनहरा मौका !
    टूरिज्म

    आईफा- 2025: राजस्थान में बॉलीवुड का जादू बिखेरने का सुनहरा मौका !

    Mohammad AmaanBy Mohammad AmaanFebruary 22, 2025Updated:February 23, 2025No Comments2 Mins Read
    iifa
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान – ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध संस्कृति के लिए मशहूर राजस्थान अब भारतीय सिनेमा के उत्सव में नई चमक जोड़ने जा रहा है। आईफा-2025 के तहत राजस्थान पर्यटन विभाग ने रोमांचक सोशल मीडिया प्रतियोगिता ‘पोज लाइक ए स्टार’लॉन्च की है, जिसमें भाग लेकर सिनेमा प्रेमियों को आईफा 2025 का टिकट जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

    इस अनूठी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को राजस्थान के किसी प्रसिद्ध किले, महल, गलियों या सांस्कृतिक स्थलों पर बॉलीवुड के किसी प्रसिद्ध दृश्य या पोज़ को रीक्रिएट करना होगा। इस तस्वीर या वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट करना आवश्यक होगा। साथ ही, कैप्शन में रीक्रिएटिंग इंडियन सिनेमा मैजिक इन राजस्थान लिखना होगा।

    प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम:
    @ राजस्थान टूरिज्म और @आईफा को टैग करें।
    # पोज लाइक ए स्टार, #आईफा 2025, #लाइट कैमरा राजस्थान हैशटैग का उपयोग करें।
    पोस्ट की गई तस्वीरें और वीडियो मौलिक होने चाहिए; कोई भी कॉपीराइटेड कंटेंट मान्य नहीं होगा।
    पोज़ ऐसा होना चाहिए जो राजस्थान की सांस्कृतिक गरिमा और सिनेमा की भव्यता को प्रदर्शित करे।

    टॉप 5 विजेताओं को मिलेगा आईफा -2025 का टिकट !
    इस प्रतियोगिता में पांच विजेताओं को आईफा 2025 का टिकट जीतने का अवसर मिलेगा। विजेताओं का चयन उनके पोज़ की उत्कृष्टता, ऐतिहासिक स्थलों के रचनात्मक उपयोग और सोशल मीडिया पर लाइक्स, कमेंट्स एवं शेयर की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

    राजस्थान, अपनी ऐतिहासिक विरासत और स्वर्णिम रेतीली भूमि के कारण न केवल पर्यटन के लिए बल्कि फिल्म शूटिंग के लिए भी एक आदर्श स्थल है। यहां के भव्य महल, किले और सांस्कृतिक स्थल कई प्रसिद्ध फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा बन चुके हैं। यह प्रतियोगिता ‘पोज लाइक ए स्टार’ प्रतियोगिता राजस्थान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने के साथ-साथ भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों को जश्न मनाने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी।

    #BollywoodCelebrities #IIFA #jaipur Bollywood rajasthan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Mohammad Amaan
    • Website

    Related Posts

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    घूमने से कमाई तक ! छत्तीसगढ़ में पर्यटन का बदलता चेहरा

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.