Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    सृजन कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन, राजस्थान के कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का संगम
    टूरिज्म

    सृजन कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन, राजस्थान के कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का संगम

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaMarch 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान पर्यटन दिवस उत्सव की श्रृंखला में राजस्थान पर्यटन विभाग एवं इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित सामूहिक कला प्रदर्शनी सृजन का मंगलवार को जवाहर कला केंद्र की अलंकार गैलरी में शुभारंभ हुआ।

    पर्यटन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।उनके साथ गुजरात स्थित रणछोड़दास मंदिर के मुख्य ट्रस्टी श्री राजाराम जी, इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल एवं प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

    इस अवसर पर श्री रवि जैन ने प्रदर्शनी में शामिल कलाकृतियों को सराहा और कहा कि किसी भी प्रदेश की कला और संस्कृति वहां की कलाकृतियों में जीवंत होती है। उन्होंने कहा कि “सृजन” कला प्रदर्शनी में राजस्थान की समृद्ध कला, आध्यात्मिकता और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

    इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन विभाग और इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स का यह संयुक्त प्रयास राजस्थान की कला-संस्कृति को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आगे भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे, जिससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता भी आएगी।

    राजस्थान की समृद्ध कला और आध्यात्मिकता का प्रतिबिंब
    यह प्रदर्शनी 25 से 30 मार्च 2025 तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में वरिष्ठ कलाकार गोविंद रामदेव, रामू रामदेव, वीरेन्द्र बन्नू, कैलाश चंद्र शर्मा, के.के. शर्मा, संदीप गोमे, लक्ष्मीनारायण एवं नाथू लाल वर्मा आदि की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

    रामू रामदेव ने वैदिक संस्कृति को चित्रों के माध्यम से किया सजीव
    रामू रामदेव ने वैदिक संस्कृति को चित्रों के माध्यम से सजीव किया है। उनकी कृतियों में श्रीराम और भगवान विष्णु के संसार का चित्रण विशेष आकर्षण का केंद्र है।

    अद्धभुत चित्रकार : रचित अद्भुत चित्र संसार
    बेहतरीन चित्रकारी अद्भुत चित्रसंसार रचने वाले ख्याति प्राप्त चित्रकारों की इस प्रदर्शनी में रामू रामदेव सहित गोविंद रामदेव द्वारा मातृशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की अद्भुत चित्रकारी प्रस्तुत की गई है।

    भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का संगम
    सृजन कला प्रदर्शनी में कला प्रेमियों को ऐसे चित्र देखने को मिलेंगे जो भक्ति, परंपरा और आध्यात्मिकता के गहरे प्रभाव को प्रदर्शित करते हैं। यहां श्रीनाथजी की श्रृंगारिक छवियों से लेकर ध्यान और पवित्र प्रतीकों से सजी कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती हैं।

    इस कला प्रदर्शनी के साथ ही राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह के विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, पीयूष पंवार, मधु भाट एवं करणवीर बोहरा सजायेंगे सुरों की महफिल

    25-30 मार्च: शिल्प, भोजन और कला उत्सव स्थान जवाहर कला केंद्र (JKK), समय: प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक राजीविका के सहयोग से विशेष क्राफ्ट और फूड बाज़ार

    स्थानीय कलाकारों द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी (25 मार्च से 30 मार्च तक,अलंकार आर्ट गैलरी,JKK)

    26-27 मार्च: “देखो अपना शहर” जागरूकता यात्रा ( विशेषयोग्य जन बच्चों के लिए) स्थान: अल्बर्ट हॉल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, समय: सुबह 9 बजे

    27 मार्च (गुरुवार): विश्व रंगमंच दिवस विशेष “मानस रामलीला” निर्देशक: अरु व्यास, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, स्थान: मुख्य ऑडिटोरियम, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), समय: शाम 7 बजे

    28 मार्च (शुक्रवार): “तुलसीदास” – एकल अभिनय (शेखर सेन द्वारा) स्थान: बिरला ऑडिटोरियम, समय: शाम 7 बजे

    29-30 मार्च: प्रकृति ट्रेकिंग एवं एडवेंचर इवेंट्स, 29 मार्च (शनिवार): अंबा माता मंदिर से सागर झील तक ट्रेकिंग (सुबह 6 बजे), 30 मार्च (रविवार): खेरी गेट से सागर झील तक ट्रेकिंग (सुबह 6 बजे)

    30 मार्च: ट्रेजर हंट और कार रैली, फ्लैग ऑफ: अमर जवान ज्योति, समय: सुबह 11 बजे

    30 मार्च: भव्य सांस्कृतिक संध्या, स्थान: अल्बर्ट हॉल, समय: शाम 7 बजे, इस रंगारंग संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ रवींद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा और मधु भाट आदि बॉलीवुड कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी।

    #AlankarGallery #CollectiveArtExhibition #IndianChamberOfCommerce #JawaharKalaKendra #RajasthanTourismDay #RajasthanTourismFestival #Srijan #TourismDepartment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर नहीं, राजस्थान के नए पर्यटन ठिकानों पर होगा फोकस

    August 6, 2026

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर नहीं, राजस्थान के नए पर्यटन ठिकानों पर होगा फोकस

    By Shivani SrviastavaAugust 6, 20260

    जयपुर। राजस्थान पर्यटन अब घरेलू पर्यटन के अपने अगले विस्तार की तैयारी में है। जयपुर,…

    ‘राजस्थान की लता’ सीमा मिश्रा, जिनकी आवाज़ बनी मरुधरा की पहचान

    July 31, 2026

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.