Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    राजस्थान के रंगों में रंगा शिल्पग्राम: क्राफ्ट एण्ड फूड बाजार का शुभारम्भ
    टूरिज्म

    राजस्थान के रंगों में रंगा शिल्पग्राम: क्राफ्ट एण्ड फूड बाजार का शुभारम्भ

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में पर्यटन विभाग और राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर कला केंद्र (जेकेके) के शिल्पग्राम में क्राफ्ट एण्ड फूड बाजार का आगाज हुआ। यह बाजार न केवल राजस्थान की समृद्ध हस्तशिल्प और व्यंजनों की झलक प्रस्तुत करता है, बल्कि देशभर के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को भी एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है।

    इस अनूठे आयोजन का शुभारंभ मंगलवार शाम पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह, संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ और राजीविका के प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम सुंदर शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    आईए, जानिए राजस्थान के रंग थीम.. पर आधारित इस क्राफ्ट एण्ड फूड बाजार में राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आईं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय खानपान, और ग्राम्य उत्पादों की स्टॉल सजाई गई हैं।
    यहां आने वाले दर्शक न केवल राजस्थानी कलाकारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं, बल्कि शिल्पकारों से सीधे बातचीत कर उनके उत्पादों की बारीकियों को भी समझ कर उन्हें खरीद भी सकते हैं।

    देशभर के शिल्पकारों की सहभागिताः-
    राजस्थान के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों से भी स्वयं सहायता समूह इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। इन समूहों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की विशेष कलाओं और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे यह बाजार बहु-सांस्कृतिक रंगों से भर गया है।

    राजस्थानी परंपराओं में रंगा शिल्पग्रामः-
    यह आयोजन 30 मार्च तक चलेगा, और इस दौरान जवाहर कला केंद्र का शिल्पग्राम पूरी तरह से राजस्थानी परंपरा और लोकसंस्कृति के रंग में रंगा रहेगा। बाजार के साथ-साथ लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति, और लाइव कुकिंग सेशन जैसी गतिविधियां भी आगंतुकों का मन मोहने के लिए आयोजित की जा रही हैं। जवाहर कला केंद्र की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों से दर्शकों को अपने मोहपाश में बांधे रखा।

    ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
    राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के माध्यम से यह पहल महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए की जा रही है। इन समूहों को अपने उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ नए खरीदगार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

    पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
    पर्यटन विभाग इस आयोजन के माध्यम से राज्य की लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक संबल देने का कार्य कर रहा है। यह बाजार पर्यटन को भी बढ़ावा देगा, क्योंकि इसमें भाग लेने वाले विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि राजस्थान के पर्यटन स्थलों से भी रूबरू होंगे।

    प्रमुख उत्पादः-
    हस्तशिल्प: ब्लू पॉटरी, बंधेज, लाख की चूड़ियां, कठपुतलियां, मेटल क्राफ्ट, कशीदाकारी वस्त्र, मिट्टी व लकड़ी के हस्तनिर्मित उत्पाद।
    खान-पान: राजस्थान खान-पान के साथ ही विभिन्न राज्यों के स्थानीय मसालों से तैयार पारंपरिक व्यंजन।
    ग्राम्य उत्पाद: जैविक शहद, हस्तनिर्मित साबुन, आयुर्वेदिक उत्पाद, ऊनी वस्त्र और स्थानीय कृषि उत्पाद।

    #AlankarGallery #CollectiveArtExhibition #IndianChamberOfCommerce #JawaharKalaKendra #RajasthanTourismDay #RajasthanTourismFestival #Srijan #TourismDepartment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    June 23, 2026

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    शख़्सियत

    ‘राजस्थान की लता’ सीमा मिश्रा, जिनकी आवाज़ बनी मरुधरा की पहचान

    By Shivani SrviastavaJuly 31, 20260

    चंद्रजीत शेखावत जयपुर। राजस्थान की प्रख्यात लोकगायिका मरु कोकिला सीमा सीमा मिश्रा को उनकी सुमधुर,भावपूर्ण…

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.