Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    राजस्थान पर्यटन की पहल, सातों संभागों में आयोजित होगा घूमर महोत्सव
    Uncategorized

    राजस्थान पर्यटन की पहल, सातों संभागों में आयोजित होगा घूमर महोत्सव

    NM Media SolutionsBy NM Media SolutionsOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर (ब्यूरो रिपोर्ट)। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा 19 नवंबर 2025 शनिवार को राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों पर घूमर महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव शाम 6 बजे से शुरू होगा और जिसमें राज्य की पारंपरिक शाही धरोहर घूमर नृत्य, को नए उत्साह और रंगत के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के अनुसार घूमर नृत्य राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है और इस महोत्सव के माध्यम से इसे युवा पीढ़ी और आम जनता व खासकर महिलाओं के बीच और व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम सातों संभागों अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में 19 नवंबर को आयोजित होंगे। घूमर महोत्सव में भाग लेने के लिए पर्यटन विभाग की आधिकारिक वैबसाइट व सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर विभाग द्वारा लिंक https://ghoomar.rajasthan.gov.in/Website/index.html शेयर कर दिया गया है।

    Diya Kumari
    दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री , राजस्थान

    पंजीकरण और पात्रता
    महोत्सव में 12 से अधिक आयु की बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसमें स्कूल और कॉलेज की छात्राएं, डांस स्कूल के सदस्य, गृहिणियां, कामकाजी महिलाएं, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और पंजीकृत क्लब शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण दो श्रेणियों में होगा जिसमें व्यक्तिगत और सामूहिक श्रेणियां शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में समूह ही भाग ले सकेंगे और प्रत्येक समूह में कम से कम 20 एवं अधिकतम 25 सदस्यों का होना अनिवार्य है। पंजीकरण में मदद के लिए संभागीय पर्यटन कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

    Ghumar-rajasthan-1

    प्रशिक्षण और पुरस्कारः इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वैबसाइट एवं विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शीघ्र ही उपलब्ध होगी। घूमर महोत्सव में “सर्वश्रेष्ठ सामूहिक नृत्य,” “सर्वश्रेष्ठ सामूहिक पोशाक,” “सर्वश्रेष्ठ सामूहिक आभूषण,” और “सर्वश्रेष्ठ सामूहिक नृत्य-निर्देशन” जैसी श्रेणियां होंगी। प्रत्येक संभाग से “सर्वश्रेष्ठ सामूहिक नृत्य” जीतने वाले समूह को प्रमुख पर्यटन महोत्सवों में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    NM Media Solutions

    Related Posts

    PepsiCo के पूर्व नेशनल हेड कमोद सक्सेना बने Local Foodie के वाइस प्रेसीडेंट

    October 18, 2025

    महाकुंभ 2025 संपन्न

    February 27, 2025

    ‘पैरोकार साहित्य शिखर सम्मान’ से सम्मानित हुए डॉ. राजाराम त्रिपाठी

    February 26, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर नहीं, राजस्थान के नए पर्यटन ठिकानों पर होगा फोकस

    By Shivani SrviastavaAugust 6, 20260

    जयपुर। राजस्थान पर्यटन अब घरेलू पर्यटन के अपने अगले विस्तार की तैयारी में है। जयपुर,…

    ‘राजस्थान की लता’ सीमा मिश्रा, जिनकी आवाज़ बनी मरुधरा की पहचान

    July 31, 2026

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.