Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    ‘उत्कर्ष’ में चमकेगा 50 साल का गौरव, जयपुर में आज भव्य आयोजन
    टूरिज्म

    ‘उत्कर्ष’ में चमकेगा 50 साल का गौरव, जयपुर में आज भव्य आयोजन

    Shivani SrviastavaBy Shivani SrviastavaApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। बनीपार्क स्थित Institute of Hotel Management Jaipur में बुधवार 8 अप्रैल को स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव ‘उत्कर्ष: उत्कृष्टता के 50 वर्ष’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से आरंभ होने वाला यह समारोह संस्थान की पचास वर्षों की उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रतिभा और आतिथ्य शिक्षा में स्थापित उच्च मानकों को एक मंच पर प्रस्तुत करेगा।

    संस्थान की प्राचार्या निमिषा सेठ ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर होटल उद्योग, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि, पूर्व छात्र तथा शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रूकमणी रियाड़ होंगी, जो राजस्थान पर्यटन विभाग की आयुक्त हैं।

    समारोह में प्राचार्या निमिषा सेठ द्वारा एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें संस्थान की पचास वर्षों की यात्रा, प्रशिक्षण परंपरा, शैक्षणिक नवाचार, अनुशासनात्मक संस्कार और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को विवरण शामिल होगा। यह प्रस्तुति बताएगी कि किस प्रकार इस संस्थान ने व्यवहारिक प्रशिक्षण और उद्योग से सुदृढ़ जुड़ाव के माध्यम से आतिथ्य शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

    ‘उत्कर्ष’ केवल एक वार्षिकोत्सव नहीं, बल्कि उस समृद्ध विरासत का उत्सव है जिसने आधी सदी से सेवा, शिष्टाचार, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के संस्कार विद्यार्थियों में विकसित किये हैं। यह आयोजन उसी परंपरा को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ भविष्य की ओर आगे बढ़ाने का संदेश देगा।

    #GoldenJubilee #HospitalityEducation #IHMJaipur #JaipurEvents #Utkarsh50Years
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Shivani Srviastava

    Related Posts

    अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर नहीं, राजस्थान के नए पर्यटन ठिकानों पर होगा फोकस

    August 6, 2026

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर नहीं, राजस्थान के नए पर्यटन ठिकानों पर होगा फोकस

    By Shivani SrviastavaAugust 6, 20260

    जयपुर। राजस्थान पर्यटन अब घरेलू पर्यटन के अपने अगले विस्तार की तैयारी में है। जयपुर,…

    ‘राजस्थान की लता’ सीमा मिश्रा, जिनकी आवाज़ बनी मरुधरा की पहचान

    July 31, 2026

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.