Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड
    टूरिज्म

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    Shivani SrviastavaBy Shivani SrviastavaJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। जुलाई 2026 राजस्थान पर्यटन विभाग के लिए उपलब्धियों से भरा महीना साबित हुआ। देश के प्रमुख ट्रैवल मार्ट्स और पर्यटन आयोजनों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विभाग ने चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किए। इन सम्मानों ने राजस्थान को देश के अग्रणी और तेजी से उभरते पर्यटन गंतव्यों में और मजबूत पहचान दिलाई।

    पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (विपणन) अजय शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के मार्गदर्शन तथा पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के नेतृत्व में विभाग ने कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन आयोजनों में राज्य की समृद्ध विरासत, संस्कृति, धार्मिक पर्यटन, वन्यजीव, ग्रामीण पर्यटन, वेलनेस, एडवेंचर, फिल्म पर्यटन और निवेश की संभावनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया। आधुनिक डिजिटल प्रस्तुतीकरण, बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों और आकर्षक प्रचार सामग्री के माध्यम से राजस्थान पवेलियन प्रत्येक आयोजन में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना।

     

    उन्होंने बताया कि 10 से 12 जुलाई तक आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर, कोलकाता में राजस्थान पर्यटन विभाग को “अवार्ड फॉर एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। इसके बाद 16 से 18 जुलाई तक आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, चेन्नई में राजस्थान को “बेस्ट लग्जरी डेस्टिनेशन अवार्ड” प्राप्त हुआ। इसी क्रम में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, बेंगलूरू में राजस्थान पर्यटन विभाग ने दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान हासिल किए। राजस्थान को “बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर” तथा “डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर” अवार्ड प्रदान किए गए। इन चार राष्ट्रीय सम्मानों ने पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान की बढ़ती साख और प्रभावी ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।

    उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य देश-विदेश के प्रमुख पर्यटन बाजारों में राजस्थान की ब्रांड पहचान को और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि पर्यटकों की संख्या, पर्यटन निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसरों में निरंतर वृद्धि हो सके।

    राष्ट्रीय आयोजनों में इन अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी-

    * ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर, कोलकाता (10–12 जुलाई)
    अनिल राठौड़, संयुक्त निदेशक, पर्यटक स्वागत केन्द्र, बीकानेर
    शरद व्यास, सहायक निदेशक, पर्यटक स्वागत केन्द्र, जोधपुर

    *इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, चेन्नई (16–18 जुलाई)
    हनुमान सहाय कुमावत, उपनिदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर
    सिराजुद्दीन कुरैशी, सहायक निदेशक, पर्यटक स्वागत केन्द्र, झालावाड़

    *एबीपी टूरिस्ट स्पॉट, कोलकाता (17–19 जुलाई)
    दलीप सिंह, संयुक्त निदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर

    *इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, बेंगलूरू (23–25 जुलाई)
    नवल किशोर बसवाल, उप निदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर
    बजरंग लाल शर्मा, उपनिदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर

    *पीएचडीसीसीआई का 15वें इंटरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव, हैदराबाद (24 जुलाई)
    अजय कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर

    #DestinationOfTheYear #heritagetourism #IncredibleRajasthan #jaipur #LuxuryTravel #RajasthanTourism #TourismAwards #TravelIndia
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Shivani Srviastava

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.