Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    ब्राजील दौरे पर देश के गौरवशाली किसान डॉ. राजाराम त्रिपाठी
    शख़्सियत

    ब्राजील दौरे पर देश के गौरवशाली किसान डॉ. राजाराम त्रिपाठी

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत और ब्राज़ील के 75 वर्षों के प्रगाढ़ कूटनीतिक संबंधों के उपलक्ष्य में, ब्राज़ील सरकार द्वारा कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर एक महत्वपूर्ण अध्ययन दौरे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग और व्यापार के नए अवसरों की पहचान करना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। इस यात्रा में भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में से एक, डॉ. राजाराम त्रिपाठी, देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    कौन हैं डॉ. राजाराम त्रिपाठी?

    डॉ.राजाराम त्रिपाठी

    डॉ. राजाराम त्रिपाठी भारतीय कृषि जगत के सबसे प्रेरणादायक चेहरों में से एक हैं। वे देश के सर्वश्रेष्ठ किसान होने का रिकॉर्ड पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ निर्यातक होने का भी सम्मान प्राप्त है। MFOI -2023 का सर्वोच्च सम्मान
    ‘रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड’ भी डॉक्टर त्रिपाठी को प्रदान किया गया है। लेकिन उनकी कहानी केवल पुरस्कारों और उपलब्धियों तक सीमित नहीं है; यह संघर्ष, संकल्प और कड़ी मेहनत का प्रतीक है।
    डॉ. त्रिपाठी का जन्म छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल और पिछड़े बस्तर क्षेत्र के एक छोटे से गांव ककनार में हुआ। बेहद दुर्गम और सीमित संसाधनों वाले इस क्षेत्र में पले-बढ़े डॉ. त्रिपाठी ने अपने सपनों को पंख देने का साहसिक निर्णय लिया। एक प्रतिष्ठित बैंक अधिकारी के पद को ठुकराकर उन्होंने खेती को अपनाया और अपनी जन्मभूमि बस्तर को ही अपनी कर्मभूमि बनाया। उनके इस अद्वितीय योगदान से न केवल बस्तर, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ उनकी उपलब्धियों से विशेष रूप से गौरवान्वित हुआ है।
    उनकी शैक्षणिक उपलब्धियाँ भी उतनी ही प्रेरणादायक हैं। उन्होंने पांच विषयों में एम.ए., एलएलबी, और तीन-तीन पीएचडी की उपाधि हासिल कर यह सिद्ध किया कि ज्ञान और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्हें देश के सबसे पढ़े-लिखे किसान के रूप में पहचाना जाता है।

    इसे भी पढ़ें =एशिया में चीन के सैन्य प्रभुत्व से उत्पन्न चुनौतियाँ।

    दौरे का उद्देश्य और भूमिका:-

    डॉ. त्रिपाठी को इस दौरे के लिए चुना जाना न केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि भारतीय किसानों के बीच उनके नेतृत्व और प्रेरणादायक भूमिका को भी दर्शाता है। ब्राज़ील में ब्राज़ीलियाई कृषि विशेषज्ञों, संस्थानों, उच्चाधिकारियों और किसानों के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करेंगे। ब्राज़ील की उन्नत कृषि तकनीकों और सतत कृषि पद्धतियों को समझकर, वे भारतीय किसानों के लिए नए अवसर और संभावनाएं तलाशने की दिशा में कार्य करेंगे।

    दौरे की विशेषताएँ:-
    दो हफ्ते के इस अध्ययन दौरे में डॉ. त्रिपाठी के साथ भारत के जाने-माने पत्रकार भी शामिल होंगे:
    श्री जी. चंद्रशेखर – बिजनेस लाइन
    श्रीमती मनीषा गुप्ता – CNBC और TV18
    श्री संदीप दास – फाइनेंशियल एक्सप्रेस
    श्री एम.सी. डोमिनिक – कृषि-जागरण समूह, श्रीमती रत्नम्मा गुंडमंथथा – महिला किसान (MFOI) पुरस्कार विजेता।
    ब्राज़ील के इस दौरे के दौरान, डॉ. त्रिपाठी न केवल कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को प्रोत्साहित करेंगे बल्कि भारतीय कृषि की ताकत और संभावनाओं का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।

    भारतीय कृषि के लिए संभावनाएँ:-
    डॉ. त्रिपाठी ने अपने तीन दशक लंबे करियर में, भारतीय किसानों के लिए सतत और लाभकारी कृषि मॉडल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ब्राज़ील की तकनीकों और नीतियों का अध्ययन कर, वे भारतीय कृषि में नवाचार और समृद्धि लाने का प्रयास करेंगे।

    #AgriculturalDevelopment #AgriculturalScience #Agriculture #Brazil #DrRajaramTripathi #Farming #IndiaBrazilRelations #IndianPersonality #Inspiration #InternationalCooperation #Leadership #personality #SustainableAgriculture Education INDIA
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    विवाद के समय बीजेपी क्यों छोड़ देती है अपने नेताओं का साथ

    April 24, 2025

    Eid: एक असाधारण उत्सव, जो खुशी की अनूठी पहचान है

    March 31, 2025

    महाकुंभ 2025 संपन्न

    February 27, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    REC को वित्त वर्ष 2025 में ₹15,713 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

    By Uday SarvodayaMay 8, 20250

    नई दिल्ली, 8 मई 2025: सरकारी स्वामित्व वाली आरईसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के…

    देश में ऑनलाइन लूडो के बढ़ते खतरे पर कैसे लगेगी लगाम

    May 7, 2025

    इन्हें अपराध से नहीं बल्कि अपराधी के धर्म से नफ़रत है

    May 7, 2025

    मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव रहेगी खास, 55 देशों के टूअर ऑपरेटर्स करेंगे शिरकत

    April 29, 2025
    Popular News

    2000 रुपये के नोट एक्सचेंज नियमों में बदलाव: अब तक बचे हुए नोट बदलने का समय बढ़ा, जानिए नए निर्देश

    January 8, 2024

    समय तय करेगा अयोध्या धाम किसको देगा फायदा कौन उठायेगा नुकसान

    January 1, 2024

    अति की हार

    June 6, 2024
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2025 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.