Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव रहेगी खास, 55 देशों के टूअर ऑपरेटर्स करेंगे शिरकत
    टूरिज्म

    मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव रहेगी खास, 55 देशों के टूअर ऑपरेटर्स करेंगे शिरकत

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    rajsthan
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर एक बार फिर दुनिया भर के पर्यटन विशेषज्ञों, टूर ऑपरेटर्स व पर्यटन क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स के स्वागत के लिए तैयार है। पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार,पर्यटन मंत्रालय, फिक्की (FICCI) के संयुक्त तत्वावधान में 14वां ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार आगामी 4 से 6 मई 2025 तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

    टोंक रोड स्थित होटल अनन्तारा में जीआईटीबी का उद्घाटन सत्र आयोजित होगा शेष मुख्य कार्यक्रम जेइसीसी में होंगे।
    इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स का भी सहयोग प्राप्त है।

    मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव-2025
    इस बार ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाज़ार के आयोजन के दौरान ही केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वाधान में मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव- 2025 का आयोजन भी 4 मई को होटल नोवाटेल जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी M.I.C.E ( मीटिंग, इनसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस व एग्जिबिशन) के प्रमुख स्थल के रूप में स्थापित करना है।

    पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार जीआईटीबी सिर्फ एक ट्रैवल मार्केट नहीं है, यह एक ऐसा मंच है जहां सहयोग, संवाद और भविष्य की संभावनाएं आकार लेती हैं। इस वर्ष 55 देशों से आए 280 विदेशी टूर ऑपरेटर्स भाग लेंगे और 11000 से अधिक B2B मीटिंग्स आयोजित होंगी।
    उनका कहना है कि राजस्थान केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं रह गया है। हमारा लक्ष्य है राजस्थान को एक मल्टी-डायमेंशनल, एक्सपीरियंस-बेस्ड डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना, जहां हर यात्री को अपनी रुचि के अनुसार कुछ नया अनुभव करने का अवसर मिले।

    श्री राठौड़ के अनुसार जयपुर, जोधपुर, उदयपुर जैसे पारंपरिक शहरों के साथ-साथ अजमेर, पुष्कर, भरतपुर, अलवर, जैसलमेर, बीकानेर, शेखावाटी, कोटा, बूंदी, माउंट आबू, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर और धौलपुर भी M.I.C.E टूरिज्म के नए केंद्र बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन विभाग ने परिवहन, संचार, विश्वस्तरीय होटल्स और कॉन्फ्रेंस सेंटर जैसी सुविधाओं का प्रभावी नेटवर्क तैयार किया है। यही कारण है कि आज राजस्थान एक ‘संपूर्ण पर्यटन पैकेज’ बन चुका है।

    राजस्थान में M.I.C.E पर्यटनः- समृद्ध विरासत, आधुनिक सुविधाएं
    एम.आई.सी.ई टूरिज्म को राजस्थान में नई ऊंचाइयां मिल रही हैं।
    – राजस्थान के पास देश के 75% हेरिटेज होटल्स हैं।
    – प्रमुख शहरों में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, लग्ज़री होटल्स और कॉन्फ्रेंस की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
    – सड़कों, रेल और हवाई मार्गों द्वारा कनेक्टिविटी है।
    – प्रशिक्षित गाइड्स, बहुभाषी अनुवादक और समर्पित सेवा नेटवर्क मौजूद है।

    #AdventureTourism #Rajasthan Tourism #rajsthan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    किले-महल से लेकर झीलों तक… 18 देशों के क्रिएटर्स ने देखा राजस्थान का रंग

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    By NM Media SolutionsSeptember 10, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत…

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.