Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    आरईसीपीडीसीएल ने राजगढ़ नीमच पावर ट्रांसमिशन एसपीवी को जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने राजगढ़ नीमच पावर ट्रांसमिशन एसपीवी को जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaOctober 1, 2025Updated:October 1, 2025No Comments2 Mins Read
    rec
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने 29 सितंबर 2025 को राजगढ़ नीमच पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंप दिया। यह एक परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) है, जिसे टीबीसीबी (टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली) मार्ग के तहत आईएसटीएस ट्रांसमिशन परियोजना के लिए बनाया गया है।

    जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में यह बोली जीती है। यह बोली प्रक्रिया आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित की गई थी, जिसके तहत जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) के आधार पर इस ट्रांसमिशन परियोजना का विकास करेगी।

    आरईसीपीडीसीएल के सीईओ टी.एस.सी. बोश ने जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के बिजनेस हेड (पावर टीएंडडी) सौरभ कौशिक को एसपीवी सौंपा। इस दौरान आरईसीपीडीसीएल, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। परियोजना को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।

    इस परियोजना में 2×500 एमवीए, 400/220 केवी का एक सब-स्टेशन हंडिया में स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, लगभग 650 किलोमीटर की 400 केवी डबल सर्किट लाइन बिछाई जाएगी। योजना में पचोरा पीएस और नीमच पीएस में विस्तार के साथ-साथ लाइन बे और बस रिएक्टरों की स्थापना भी शामिल है।

    #REC Limited #REC_PDCL #RECCL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    By NM Media SolutionsSeptember 10, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत…

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.