Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    आप की हैट्रिक में लंगड़ी?
    राजनीति

    आप की हैट्रिक में लंगड़ी?

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    aPP
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव के मतदान का ट्रेंड देखें तो यहां करीबन 16 से 18 प्रतिशत मतदाता ऐसे होते हैं जो किसी भी पार्टी के समर्थक नहीं है. वह हवा का रुख देख कर मतदान करते हैं. आम आदमी पार्टी को स्विंग वाटरों की बदौलत दो बार भारी बहुमत मिल चुकी है. स्विंग वोटर का झुकाव जिधर होता है उसी की जीत तय होती है.
    पांच फरवरी को होने वाले मतदान में सबसे बड़ी भूमिका इन फ्लोटिंग वोटरों की होगी. इनका झुकाव जिस तरफ होगा उसी पार्टी को जीत मिलेगी. चुनाव में करीब एक माह का समय बचा है. ऐसे में, सभी पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की योजना में जुटे हुए हैं. जेल जाने के चलते अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था. उनके स्थान पर आतिशी मालेर्ना को 21 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री बनाया गया था. उसके बाद से आम आदमी पार्टी में बड़ी उठा-पटक मची हुई है. इसी के चलते पार्टी ने बड़ी संख्या में पुराने विधायकों की टिकट काटा है. दूसरे दलों से आने वाले दलबदलुओं को भी बड़ी संख्या में टिकट दिया गया है.
    दिल्ली विधानसभा के चुनाव ने तो इंडिया गठबंधन की नींव तक हिला डाली है. जहां गठबंधन में शामिल कांग्रेस व आप आमने-सामने चुनाव लड़ने को ताल ठोक रहे हैं वहीं, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी) के ‘आप’ की तरफ झुकाव का संकेत देकर मानो कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया है. ‘आप’ के लिए लगातार चौथी बार जीत का चौका लगाने का सुनहरा मौका है. वहीं भाजपा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अपनी सरकार बना कर डबल इंजन की सरकार का नारा सार्थक करने के लिए अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक पर दांव लगाने को तैयार है. कांग्रेस का भी प्रयास है कि कुछ सीट जीत कर अपनी खोई प्रतिष्ठा को फिर से हासिल किया जाए. बहरहाल, सभी दलों के लिए इस बार का चुनाव बड़ा ही रोमांचक व कड़ी टक्कर वाला होने जा रहा है. मगर दिल्ली का मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे दिल्ली की जनता चाहेगी.

    #Delhi #election INDIA
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026

    अविश्वास प्रस्ताव या विपक्ष की बेबसी? संसद में 12 घंटे की बहस ने खड़े किए बड़े सवाल

    March 16, 2026

    मोदी युग– नए भारत की आत्मविश्वास भरी दस्तक

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर नहीं, राजस्थान के नए पर्यटन ठिकानों पर होगा फोकस

    By Shivani SrviastavaAugust 6, 20260

    जयपुर। राजस्थान पर्यटन अब घरेलू पर्यटन के अपने अगले विस्तार की तैयारी में है। जयपुर,…

    ‘राजस्थान की लता’ सीमा मिश्रा, जिनकी आवाज़ बनी मरुधरा की पहचान

    July 31, 2026

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.