Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    बासमती धान की टॉप 5 किस्में, जो देती हैं अच्छी पैदावार
    समाज

    बासमती धान की टॉप 5 किस्में, जो देती हैं अच्छी पैदावार

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaOctober 7, 2024Updated:October 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदय सर्वोदय

    भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है. अधिकतर किसान धान की पारंपरिक खेती पर जोर देते हैं, लेकिन अब खेती कीतरीकों में बदलाव आ रहे हैं. खरीफ सीजन नजदीक है और इसमें धान की खेती की जाती है. धान की कुछ किस्में ऐसी भी है, जिसकी खेती से कम समय में अधिक फसल तैयार की जा सकती है. यदि किसान बासमती धान की खेती करें, तो इससे दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं. बासमती धान से तैयार होने वाले चावल खुशबूदार होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते हैं और इनकी मांग सालभर होती है.

    आइये हमारे इस आर्टिकल में बासमती धान की उन्नत किस्म और खेती का पूरा प्रोसेस जानें.

    बासमती धान की नर्सरी
    किसानों को बासमती धान लगाने के लिए मई-जून में खेत की जुताई करने के बाद घास को साफ कर देना चाहिए. इसके बाद, जून-जुलाई में इस मौसम की पहली बारिश होते ही खेतों में बीज लगाना शुरू कर देनी चाहिए. किसान बासमती धान की नर्सरी लगना अभी शुरू कर सकते हैं.

    इसे भी पढ़ें ⇒पीओके के हाथ से निकल जाने के डर से सहमा पाकिस्तान

    कैसे करें बीज की बुआई?
    किसानों को धान की बुआई करने से पहले कार्बनडाजिम या त्रिपोजियम से धान का सही तरीके से उपचार करना चाहिए. ऐसा करने से धान के बीज तेजी से अंकुरित होने लगते हैं और फसल में कीड़े भी नहीं लगते.

    धान की नर्सरी तैयार करने से पहले इसके बीजों को एक दिन पहले अच्छी तरह से साफ पानी में भिगोकर रख देना चाहिए और बीजों को नर्सरी में लगाना चाहिए. नर्सरी में 25 से 30 दिनों तक तैयार होने के बाद इसे खेत में लगाते वक्त ध्यान रखें की 2 से 3 इंच पानी हो.

    1. पूसा बासमती-6
    धान की पूसा बासमती-6 किस्म के पौधों की कम ऊंचाई रहती है, जो तेज हवा से सुरक्षित रहती है. इस किस्म की धान से मिलने वाला चावल दाने के समान आकार का होता है. किसान पूसा बासमती-6 धान की खेती करके प्रति हेक्टेयर से 55 से 60 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं.

    2. कस्तूरी बासमती
    धान की कस्तूरी बासमती किस्म अपने पौष्टिक गुणों के चलते किसानों के बीच पहचानी जाती है. इस धान के दाने छोटे होते हैं और काफी सुगंधित भी होते हैं. इस किस्म की धान का स्वाद भी काफी अच्छा होता है, और पकने के बाद तो इसके स्वाद में और बढ़ोत्तरी हो जाती है.
    बाजारों इस किस्म के बासमती की अच्छी कीमत मिल जाती है. इस किस्म की धान को तैयार होने में 120 से 130 दिनों का समय लगता है. किसान कस्तूरी बासमती धान की खेती करके प्रति हेक्टेयर से लगभग 30 से 40 क्विंटल पैदावार प्राप्त कर सकते हैं.

    3. पूसा बासमती 1121
    धान की पूसा बासमती 1121 किस्म की खेती सिंचित क्षेत्रों में की जाती है. इस किस्म की खेती करने वाले किसानों को खेतों में अधिक पानी की आवश्यकता होती है. धान की इस फसल से ज्यादा पानी में अधिक पैदावार प्राप्त होती है. पूसा बासमती 1121 धान के दाने लंबे और पतले होते हैं. इस किस्म का धान को तैयार होने में लगभग 140 से 150 दिनों का वक्त लगता है. इस किस्म की धान से प्रति हेक्टेयर 40 से 50 क्विंटल तक का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.

    4. तरावड़ी बासमती
    धान की तरावड़ी बासमती किस्म भी काफी अच्छी मानी जाती है. इस धान को पकने में अन्य धान के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लगता है. इस किस्म की धान को पकने में 140 से 160 दिनों का समय लगता है. तरावड़ी बासमती धान के दाने पतले और काफी सुगंधित होते हैं. किसान इस किस्म की खेती करके प्रति एकड़ 12 से 15 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं.

    5. बासमती 370
    धान की बासमती 370 किस्म बेहतरीन किस्मों में से एक मानी जाती है. इस किस्म के चावल भारत के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं. बासमती की इस किस्म को तैयार होने में 140 से 150 दिनों का समय लगता है. बासमती 370 धान के दाने काफी खुशबूदार होते हैं और इनकी लंबाई भी अधिक होती है. किसान धान की इस किस्म की खेती करके प्रति हेक्टेयर 20 से 25 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं.

    #agricultural country #basmati rice #farmer #Farming #Seed
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    पत्रकार से लीगल मंच तक ! मुन्ने भारती बने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र

    April 2, 2026

    जब दरगाह में खेली गई होली! सूफी संतों ने दिया रंगों में छिपा इंसानियत का संदेश

    March 16, 2026

    ‘सुरों की मलिका’ बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी से गुलाबी नगर जयपुर में होगी अनहद की शुरुआत

    August 30, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.