Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान
    टूरिज्म

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    Shivani SrviastavaBy Shivani SrviastavaMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rajasthan In Summer : राजस्थान पर्यटन विभाग गर्मियों के मौसम में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ‘राजस्थान इन समर’ अभियान शुरू करने जा रहा है। इस बड़े अभियान के तहत राज्य की पारंपरिक पर्यटन छवि से अलग शांत, सांस्कृतिक और अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

    विभाग के अनुसार अभियान को ‘विज़िट माई स्टेट’ और ‘हॉलिडे इन राजस्थान’ पहल के साथ जोड़ा गया है, ताकि घरेलू पर्यटकों को गर्मियों में भी राजस्थान आने के लिए आकर्षित किया जा सके। पर्यटन विभाग का मानना है कि भीड़भाड़ वाले सीजन की तुलना में पर्यटक गर्मियों में राजस्थान की संस्कृति और जीवनशैली को अधिक करीब से महसूस कर सकते हैं।

    पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशानुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को ‘ईयर राउंड टूरिज्म डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए डिजिटल कैंपेन, सोशल मीडिया स्टोरीटेलिंग, अनुभव आधारित पर्यटन और कम चर्चित स्थलों के प्रचार पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

    दलीप सिंह के मुताबिक, इस अभियान के लिए विभिन्न शहरों की अलग-अलग थीम तैयार की गई हैं। जैसे की उदयपुर झीलों को सवेरे और शाम के अनुभवों के साथ प्रचारित किया जाएगा, जबकि बूंदी को उसकी ऐतिहासिक गलियों और बावड़ियों के जरिए “हिडन हेरिटेज” डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

    इसी प्रकार जयपुर औऱ जोधपुर में महलों, शाम के सांस्कृतिक अनुभवों और हेरिटेज स्टे को अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा। पश्चिमी राजस्थान में थार के रेगिस्तान व बाड़मेर को “सोलो ट्रैवल” और रेगिस्तानी अनुभवों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    वन्यजीव पर्यटन को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। रणथम्भौर नेशनल पार्क में गर्मियों के दौरान वन्यजीवों की अधिक गतिविधियों को विशेष रूप से प्रचारित किया जाएगा, ताकि ऑफ-सीजन में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहे।

    पर्यटन विभाग ने डिजिटल कंटेंट, वीडियो स्टोरी, सोशल मीडिया रील्स सहित प्रचार सामग्री तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभियान में पारंपरिक विज्ञापन की बजाय ‘अनुभव आधारित कहानी’ को प्रमुखता दी जाएगी। विभाग का मानना है कि नई पीढ़ी केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि “यादगार अनुभव” तलाशती है।

    गौरतलब है की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी पहले ही अधिकारियों को पर्यटन स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने, कम प्रसिद्ध व अज्ञात स्थानों को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के निर्देश दे चुकी हैं। हाल की उच्चस्तरीय बैठकों में पर्यटन ढांचे, हेरिटेज संरक्षण, सांस्कृतिक आयोजनों और क्षेत्रीय पर्यटन सर्किट विकसित करने पर जोर दिया गया।

    संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार इस अभियान के तहत होटल उद्योग, हेरिटेज प्रॉपर्टी संचालकों, ट्रेवल एजेंसियों और स्थानीय कलाकारों को भी जोड़ा जाएगा। सरकार का उद्देश्य ऑफ-सीजन पर्यटन बढ़ाकर स्थानीय रोजगार और छोटे पर्यटन कारोबार को मजबूती देना है।

    राठौड़ ने कहा कि इस अभियान के जरिए राजस्थान की पहचान केवल ‘विंटर टूरिज्म’ तक सीमित नहीं रहेगी। इससे लंबे समय तक ठहरने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी साथ ही प्रदेश के कम चर्चित पर्यटन स्थलों को भी नई पहचान मिलेगी।

    #Bundi #heritagetourism #IncredibleIndia #jaipur #Jodhpur #RajasthanInSummer #RajasthanTourism #Ranthambore #SummerTourism #TharDesert #TravelIndia #TravelNews #Udaipur #VisitRajasthan #WildlifeTourism
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Shivani Srviastava

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.