Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    गौतम लाहिरी पैनल की बंपर जीत, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया चुनाव में इतिहास रचा!
    राजनीति

    गौतम लाहिरी पैनल की बंपर जीत, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया चुनाव में इतिहास रचा!

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश के पत्रकारों की सर्वोच्च संस्थान प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया(पीसीआई) के चुनाव में गौतम लाहिरी पैनल ने सभी पदों पर एकतरफ़ा जीत दर्ज कर शानदार सफलता हासिल कर एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है।

    इस चुनाव में अध्यक्ष के तौर पर गौतम लाहिरी को सबसे अधिक 1045 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर संगीता बरुआ को 927 वोट, महासचिव पद पर नीरज ठाकुर को 913 वोट , संयुक्त सचिव के रूप में अफ़ज़ल इमाम को 782 जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर मोहित दुबे को भी 782 वोट मिले।

    इसे भी पढ़ें=यूरोपीय पर्यटकों के बीच राजस्थान की बढ़ती रुचि

    अध्यक्ष पद पर परचम लहराने वाले गौतम लाहिरी ने कहा कि मीडिया की आज़ादी को बरकरार रखने के साथ साथ मीडिया संस्थानों की स्वायत्तता बनाये रखने के लिए हमारी टीम निरंतर कोशिश करती है और आगे भी करती रहेगी। स्वतंत्र मीडिया स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद है और इसे सुरक्षित करना हमारा दायित्व है। पत्रकारों की समस्याओं को आने वाले दिनों में भी मुखरता से उठाते रहेंगे।

    इसके साथ ही इस पैनल के सोलह मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों ने जीत दर्ज की जिसमें राष्ट्रीय संवाद समिति यूनिवार्ता के मोहम्मद आज़ाद, एनएडीवी की अदिति राजपूत, टाइम्स ऑफ़ इंडिया की मेघना धूलिया, कारवाँ की सुरभि कंगा, स्वतंत्र पत्रकार प्रज्ञा सिंह, नेटवर्क 18 के शंकर आनंद, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ राय चौधरी, ऑल इंडिया रेडियो के अभिषेक कुमार सिंह, असमिया प्रतिदिन के आशीष गुप्ता, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के आनिंदो चट्टोपाध्याय, एशिया टाइम्स उर्दू के अशरफ़ अली, वरिष्ठ पत्रकार नलिनी रंजन मोहंती, रिपोर्टर लाइव के पी आर सुनील, साउथ इंडिया टाइम्स के पब्बा सुरेश बाबू, वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी और सीएनएन न्यूज़ 18 के रविंद्र कुमार शामिल है।

    उल्लेखनीय प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में शनिवार को 1357 वोट पड़े थे।

    #Gautam Lahiri #Independent media #indian journalism #Journalism Elections #Journalist Elections #Journalistic Integrity #media freedom #Media Leadership #Press Club Elections 2024 #Press Club of India #Press Club of India Election Results
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    मोदी युग– नए भारत की आत्मविश्वास भरी दस्तक

    August 28, 2025

    विवाद के समय बीजेपी क्यों छोड़ देती है अपने नेताओं का साथ

    April 24, 2025

    क्या है देश के अपमान की परिभाषा

    April 24, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.