Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    यूरोपीय पर्यटकों के बीच राजस्थान की बढ़ती रुचि
    टूरिज्म

    यूरोपीय पर्यटकों के बीच राजस्थान की बढ़ती रुचि

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: ध्यान देने वाली बात यहाँ यह है कि साल 2024 के जून महीने तक केवल यूनाइटेड किंगडम से 66,251 पर्यटक राजस्थान आए। इस संख्या से यह पता चलता है कि यूरोप के पर्यटकों में राजस्थान के प्रति गहरी रुचि है। एक और दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान घूमने आने वाले 50 प्रमुख देशों में से 18 देश यूरोप के हैं। जिससे यह पता चलता है कि राजस्थान यूरोप के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

    इसे भी पढ़ें=गोमती पुस्तक महोत्सव 2024: लखनऊ में हर हाथ में एक किताब का सपना

    हाल ही में लंदन में आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) जो कि 8 नवंबर को समाप्त हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय मेले में राजस्थान पर्यटन विभाग की जोरदार भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन की ओर से अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस वैश्विक सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान को लेकर यूरोपीय ट्रैवल एजेंसियों व पर्यटकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। उन्होंने कहा कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविध पर्यटन अनुभवों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान वैश्विक स्तर पर हमेशा से एक प्रमुख पर्यटन स्थल रहा है। वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) लंदन में भागीदारी, राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की एक रणनीतिक पहल थी, जो सफल रही। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग का लक्ष्य राजस्थान को एक ऐसा स्थल बनाना है जो पारंपरिक व आधुनिक पर्यटन का मेल हो।
    राकेश शर्मा ने कहा कि डब्ल्यूटीएम लंदन जैसे वैश्विक मंच पर राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय और विशेषकर यूरोप के पर्यटकों को आमंत्रित करने का अवसर मिला। वर्ष 2024 में जून तक, केवल यूनाइटेड किंगडम से 66,251 पर्यटक राजस्थान आए, जो यूरोपीय पर्यटकों में राज्य के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है। साथ ही दिलचस्प तथ्य यह भी है कि राजस्थान में पर्यटन के लिए आने वाले प्रमुख पचास देशों की सूची में यूरोप के 18 प्रमुख देश शामिल हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राजस्थान यूरोपीय सैलानियों के बीच खासा प्रसिद्ध है। शर्मा ने कहा कि इस वैश्विक मंच के जरिए, राजस्थान पर्यटन का प्रयास रहा कि प्रदेश में यूरोप से राजस्थान आने वाले पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा किया जा सके।

    डब्ल्यूटीएम में राजस्थान पर्यटन के स्टैंड पर शर्मा द्वारा राजस्थान के पर्यटन स्थलों को दर्शाने वाली शॉर्ट फिल्म के जरिए राजस्थान आने का निमंत्रण दिया गया। यहां पर शर्मा ने राजस्थान की पर्यटन प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया और बताया कि राज्य अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए वैश्विक पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास कर रहा है। यहां दुनिया भर के टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और मीडिया प्रतिनिधियों की प्रदेश पर्यटन में गहरी रुचि देखने को मिली।

    #European Tourists #European Travel Trends #global tourism #heritagetourism #International Tourism #Rajasthan Tourism #Rajasthan Tourism Department #rajasthan travels #tourism growth #Travel Agencies #travel industries #UK Tourists in Rajasthan #World Travel Market #WTM London 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.